Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: थाने में युवकों की बेरहमी से पिटाई का आरोप, पुलिस ने मारपीट से किया इनकार

Published

on

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस की ओर से 4 युवकों को थाने में रातभर बेरहमी से पिटने का मामला सामने आया है। पुलिस पर आरोप है कि 26-27 अगस्त की दरम्यानी रात शराब पीकर घूम रहे इन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, फिर जमकर पिटाई की। पुलिस की पिटाई से युवकों के कमर के नीचे का पूरा हिस्सा नीला पड़ा हुआ है। वहीं प्राइवेट पार्ट पर भी मारे जाने के निशान हैं। वहीं युवकों की जांच कर रही डॉ. दीपिका पटेल ने कहा कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। चारों युवकों के खिलाफ 151 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

पार्टी करके वापस लौट रहे थे चारों युवक

मिली जानकारी के अनुसार बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हीरापुर के 3 युवक और ग्राम सिवनी का एक युवक शेरे पंजाब ढाबे से पार्टी करके वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वे गंजपारा क्षेत्र में रुक गए और देर रात घूमने लगे। पीड़ित युवकों ने बताया कि वे चारों एक ही गाड़ी में थे। उसी दौरान पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले आई और यहां उनकी जमकर पिटाई की गई। मुलाहिजा के दौरान कुछ आरक्षक मौजूद थे। मीडियाकर्मियों की मौजूदगी की बात जैसे ही थाने को लगी, वहां पुलिस जवानों की संख्या बढ़ा दी गई। युवकों के पिछले हिस्से में भी डंडे और पट्टे से मारा गया है, जिसके निशान देखे गए हैं। पुलिस ने शनिवार को इन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवकों के नाम धनेश्वर साहू, खिलानंद साहू, भूपेंद्र सिन्हा और कोमेश्वर साहू हैं।

यह भी पढ़ें   किसान अब 31 जुलाई 2021 तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

युवकों ने मीडियाकर्मियों को दिखाए चोट के निशान

वहीं एसडीएम न्यायालय में पहुंचे परिजनों को चारों युवकों ने पुलिस की ओर से की गई पिटाई के बारे में बताया। परिजनों का कहना है कि पुलिसवालों ने उनके लड़कों को रातभर थाने में रखकर पीटा है। साथ ही कोर्ट के बाहर ही युवकों ने कपड़े नीचे कर मीडियाकर्मियों को भी चोट के निशान दिखाए।

पुलिस ने मारपीट की बात से किया इनकार

इधर बालोद थाना प्रभारी नवीन कुमार बोरकर ने कहा कि मैं इस विषय में कुछ नहीं बोल सकता, अधिकारी ही कुछ बता सकते हैं। युवक संदिग्ध हालत में मिले थे, इसलिए कार्रवाई की गई है। इलाके में रोज चोरियां हो रही हैं, इसलिए हम सतर्क हैं। थाना प्रभारी बोरकर ने मारपीट की बात से साफ इनकार कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   16 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वोधान में बड़ी बैठक सकर्रा पंचायत में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ पुलिस सेवा के 5 पुलिस अधिकारियों का तबादला, 5 की नई पोस्टिंग, आदेश जारी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending