Connect with us

छत्तीसगढ़

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वोधान में बड़ी बैठक सकर्रा पंचायत में

Published

on

तखतपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने 21 गांवो के सनातनियों की बैठक आयोजित की गई।
ग्राम पंचायत प्रमुखों समेत जागरूक हिंदुओ, जनप्रतिनिधियों, धर्म के प्रति समर्पित रहने वाले समाज प्रमुखों समेत बड़ी संख्या में युवा वर्ग की बैठक आयोजित की गई ।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रान्त उपाध्यक्ष श्री ललित मखीजा जी विभाग मंत्री राजू शर्मा जी जिला मंत्री विकाश शर्मा जी सह दिपक सोनी जी बजरंग दल के जिला सयोंजक दिपक सिंह , सुरक्षा प्रमुख अवधेश सिंह ,लोकेश कौशिक जी की गौरवमयी उपस्थिति रही।
सैकड़ो की संख्या में आये कार्यकर्ताओं को संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा समाज मे फैली असमानता के साथ आने वाली पीढ़ियों को नशा से बचाने धर्मिक सत्संग की ओर आकर्षित करने की मुहिम को बढ़ावा देने के साथ ही समाज का ध्यान केंद्रित करने का निरन्तर प्रयास करने कहा गया ।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर उनके योगदान को याद किया

पुनः मंदिरों तक कैसे युवाओं को लाया जाए, शक्ति केंद्र के रूप में मंदिरों की प्रतिष्ठा स्थापित की जाए,
समाज मे आपसी समरसता के साथ सहयोग की भावनाओ को जागृति करने के प्रयास को प्रमुख रूप से समाज के सामने रखा गया।।

समाज के प्रत्येक घरों में भगवाध्वज अभियान के माध्यम से सुसज्जित करने, लोगों को धर्म के प्रति गौरव का भाव जगाने, समेत धर्मांतरण जैसे प्रमुख विषय को समाज के सामने रखा गया, बड़े बुजुर्गों को भी जिम्मेदारी दी गई कि वापस युवा वर्ग समेत माताओं बहनों को मंदिरों में लेकर आने एवं धर्म के प्रति समर्पित करने हेतु प्रयासरत हों

यह भी पढ़ें   अवैध रुप से कबाड व्यवसाय करने वालो पर चकरभाठा पुलिस ने की कार्यवाही

युवाओ को संगठित कर के समाज को लाभ पहोचाये ऐसी ब्यवस्था विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को करना चाहिए इस महत्वपूर्ण बैठक को सम्पन्न करने में ताराचंद ,मनीष , राजा , विशाल , मोती यादव , देवेंद्र , प्रहलाद ,सुखदेव , संदीप , बिट्टू समेत आस पास के युवाओं का अच्छा खासा योगदान रहा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जल संसाधन विभाग के ईई सस्पेंड
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CGPSC ने जारी किया परिणाम, रायगढ़ की सारिका मित्तल बनी टॉपर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   लोकतंत्र की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य: राज्यपाल हरिचंदन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending