Connect with us

छत्तीसगढ़

जल संसाधन विभाग के ईई सस्पेंड

Published

on

बलरामपुरः छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल इन दिनों भेंट-मुलाकात अभियान के तहत प्रदेश के दौरे पर निकले हैं। आज दूसरे दिन सीएम भूपेश बलरामपुर जिले के रामानुंजगंज विधानसभा पहुंचे है। यहां सीएम आम लोगों से भेंट मुलाकात कर प्रदेश सरकार की योजनाओें की समीक्षा कर रहे हैं। इसी बीच सीएम भूपेश ने सनावल में जल संसाधन विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर उमाशंकर राव को सस्पेंड कर दिया है। मुआवजा वितरण में देरी और समय पर व्यवस्थापन ना होने की शिकायत पर सीएम भूपेश ने ये कार्रवाई की है। इसेक साथ ही उन पर कन्हार अन्तर्राज्यीय सिंचाई परियोजना में लापरवाही करने का भी आरोप है।

यह भी पढ़ें   सोशल मीडिया पर पद्म विभूषण तीजन बाई की सेहत खराब होने की सूचना पर तत्काल डॉक्टरों की टीम उनके घर पहुंची

बुधवार को कुसमी नगर पंचायत CMO को किया था सस्पेंड

बता दें कि बुधवार को सीएम भूपेश ने सामरी विस अंतर्गत कुसमी, शंकरगढ़ व बरियों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कुसमी नगर पंचायत के सीएमओ को सस्पेंड किया था। दरअसल, कुसमी नगर की रहने वाली एक महिला ने भेंट-मुलाकात के दौरान सीएम भूपेश से शिकायत की थी कि उनका नाम गरीबी रेखा सूची काट दिया गया है और उनके पास राशन कार्ड नहीं है। महिला का कहना था कि राशन कार्ड बनवाने के लिए उन्होंने कई दफे नगर पंचायत CMO को आवेदन दिया था, लेकिन अभी तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है। इस मामले पर सीएम भूपेश ने नाराजगी जाहिर करते हुए नगर पंचायत CMO को सस्पेंड कर दिया था।

यह भी पढ़ें   जशपुरनगर : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा में भी शुरू हुआ ब्लड बैंक

ग्राम डौरा में स्वामी आत्मानन्द स्कूल की घोषणा

इससे पहले सीएम भूपेश ने रामानुजगंज विधानसभा के डौरा गांव में लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों की मांग पर सीएम भूपेश ने यहां स्वामी आत्मानन्द स्कूल की घोषणा की और सासु नदी में पुलिया बनाने ऐलान किया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर मंडल के टीटीई को मिले 50 वॉकी-टॉकी, यात्री सेवा और सुरक्षा में होगी सुधार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   BJP प्रत्याशी ब्रम्हानंद को झारखंड पुलिस ने दिया इतने घंटे का समय, नोटिस जारी कर दी चेतावनी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक 31 जुलाई को
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending