Connect with us

छत्तीसगढ़

विहिप बजरंग दल मस्तूरी प्रखंड समिति की घोषणा साथ चोरी हुई प्राचीन गणेश प्रतिमा को जल्द से जल्द ढूंढने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Published

on

बिलासपुर| आज मस्तूरी स्थित शिशु मंदिर प्रांगण में विहिप एवं बजरंग दल की बैठक सम्पन्न हुई इस दौरान मस्तूरी प्रखंड समिति का गठन किया गया जिसमें उपस्थित कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्वा सौंपे गए। बैठक के दौरान
मुख्या रूप से विहिप के प्रदेश सह सेवा प्रमुख चंद्रकान्त साहू,जिला मंत्री विकास शर्मा,जिला सह मंत्री दीपक सोनी तथा बजरंग दल के जिला संयोजक दीपक सिंह,जिला सह संयोजक रौनक केसरी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिला मंत्री विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं के समक्ष विहिप एवं बजरंगदल का परिचय रखा तथा उन्हें संगठन विस्तार हेतु सुझाव दिए वहीँ बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला संयोजक दीपक सिंह व् जिला सह सयोजक रौनक केसरी ने दायित्ववान कार्यकर्ताओं गांव गांव जा कर संगठन को मज़बूत करने की बात कही।

बैठक में मस्तूरी प्रखंड एवं अन्य खण्डों के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्वा सौंपे गए जिसमे प्रखंड मंत्री का दायित्व धनञ्जय शर्मा एवं प्रखंड सह संयोजक का दायित्व देवी सिंह को सौंपा गया इसके अतिरिक्त टीकारी खण्ड, जयराम नगर खण्ड,सीपत खण्ड,मस्तूरी खण्ड के साथ भदौरा ग्राम समिति,पेंड्री ग्राम समिति का भी गठन कियकीया गया।बैठक की समाप्ति के पश्चात सभी कार्यकर्ता मस्तूरी थाना पहुंचे तथा हाल ही में पाली ग्राम से चोरी हुई प्राचीन गणेश प्रतिमा को जल्द से जल्द ढूंढने एवं दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने बावत मस्तूरी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया।बैठक के दौरान प्रदेश सह सेवा प्रमुख चंद्रकान्त साहू,जिला मंत्री विकास शर्मा,जिला सहमंत्री दीपक सोनी,जिला समरसता प्रमुख प्रमोद कश्यप,जिला सयोजक दीपक सिंह,जिला सह सयोजक रौनक केसरी,अभिषेक सिंह,जिला सह अखाडा प्रमुख बाबा शर्मा,संदीप शर्मा,मस्तूरी प्रखंड अध्यक्ष रिंकू शर्मा विहिप बजरंग दल पदाधिकारियों के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें   अब मानसून में भी नक्सलियों के नापाक इरादे नाकाम करेंगे सुरक्षाबलों के जवान
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अब मानसून में भी नक्सलियों के नापाक इरादे नाकाम करेंगे सुरक्षाबलों के जवान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 3 लाख सरकारी कर्मचारी और 1 लाख पेंशनर सरकार से नाराज!
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: मोबाइल दुकानदारों को ठगने वाली शातिर चोरनी को व्यापारियों ने किया पुलिस के हवाले
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending