Connect with us

छत्तीसगढ़

बेटी ने खाना बनाने से किया इंकार तो बाप बना हैवान, दी ऐसी खौफनाक सजा…

Published

on

अंबिकापुर । बेटी ने जब खाना बनाने से इंकार कर दिया तो पिता का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए पिता ने पीट-पीट कर बेटी की जान ले ली। फिर पत्नी के साथ मिलकर जंगल ले जाकर बेटी के शव को एक पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका दिया। फिर खुद थाने में जाकर बेटी के गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी। ये सनसनीखेज वारदात सरगुज़ा के दरिमा थानाक्षेत्र की है।

यही नहीं जब करीब डेढ़ माह बाद लड़की का कंकाल मिला तो खुद कपड़ों के आधार पर की उसकी शिनाख्त भी की। पति पत्नी पुलिस की गिरफ्त में है। दरअसल, दरिमा थाना क्षेत्र का रहने वाला विश्वनाथ एक्का ने दरिमा थाने में पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई की उसकी बेटी का 29 जून से लापता हो गई है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 11 साल की नाबालिग लड़की की तलाश शुरू की। करीब डेढ़ माह बाद पुलिस को सूचना मिली कि जंगल में एक पेड़ पर कंकाल लटका हुआ है। ऐसे में विश्वनाथ एक्का ने ही कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान अपनी बेटी न्यासा के रूप में की। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी तब शार्ट पीएम रिपोर्ट से यह पता चला कि नाबालिग लड़की की हत्या कर उसे पेड़ पर लटकाया गया है ऐसे में पुलिस ने जब विश्वनाथ एक्का से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि लड़की के बार-बार बिना बताए चले जाने से वह नाराज रहा करता था।

यह भी पढ़ें   शहरों के विकास और जन सुविधाएं विकसित करने गंभीरता से काम करें आयुक्त और सीएमओ अरुण साव

घटना के दिन उसने अपनी बेटी को खाना बनाने को कहा जिस पर बेटी ने इंकार कर दिया ऐसे में विश्वनाथ एक्का ने अपनी बेटी को हाथ और लाठी डंडे से इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। ऐसे में विश्वनाथ एक्का ने अपनी दूसरी पत्नी दिलाशा एक्का के साथ मिलकर बेटी के शव को जंगल ले गया और फिर उसे फांसी का रूप देने के लिए चुन्नी से उसके शव को पेड़ से लटका दिया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG News: पिकअप से टकराई कार, मौके पर ही चार युवकों ने तोड़ा दम, तेज रफ्तार बनी दुर्घटना की वजह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बांग्लादेशः हमलों और उत्पीड़न से परेशान हिंदू समुदाय का गुस्सा फूटा, सड़कों पर उतरे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   गांजा बिक्री कर रहे 1 आरोपी को सिरगिटटी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending