Connect with us

छत्तीसगढ़

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे

Published

on

नाम आरोपी:- (1) समीर बनर्जी पिता श्यामनाथ बनर्जी, उम्र 28 वर्ष, सा.ग्राम पौंसरा, उत्तीपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
(2) श्यामनाथ बनर्जी पिता स्व.फुलसाय बनर्जी, उम्र 52 वर्ष, सा.ग्राम पौंसरा, उत्तीपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
(3) श्रीमती पुष्पा बनर्जी पिता श्यामनाथ बनर्जी, उम्र 48 वर्ष, सा.ग्राम पौंसरा, उत्तीपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर(छ.ग.)

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 38/22 धारा 174 जाफौ कि मृतिका श्रीमति तरूणा बनर्जी पति समीर बनर्जी उम्र 27 साल साकिन पौंसरा थाना कोनी बिलासपुर का मर्ग कायमी पश्चात पंचनामा कार्यवाही किया गया दौरान जांच के मृतिका के शादी के बाद एक बच्चा है, शादी के बाद से मृतिका तरूणा बनर्जी को उसके पति एवं उसके, सास, ससुर द्वारा पंसद न कर अपसगुन,बदसुरत एवं अन्य ताना मार कर मानसिक रूप से प्रताडित करते थे जिसके कारण तंग आकर मृतिका द्वारा जहर सेवन कर आत्महत्या करने से मृत्यु हुई है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 542.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमें वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी बिलासपुर द्वारा एल्युमिनियम फास्फॅाइड किट नाशक का होना पाया गया है । मर्ग जांच में आरोपी पति समीर बनर्जी, ,ससुर श्यामनाथ बनर्जी, सास पुष्पा बनर्जी द्वारा मानसिक रूप से प्रताडित करने के कारण आत्महत्या करना व अपराध से बचने के लिये उल्टी होने एवं अन्य साक्ष्य संबंधित को मिटाने से अपराध धारा 306,201,34 भादवि का घटित होना पाये जाने से आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया ,प्रकरण नवविवाहिता का होने से हालात से उ.म.नि. एवं व.पु.अ. पारुल माथुर को बताया गया, प्रकरण को दृष्टिगत रखते हुए आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया, जिस पर अति.पु.अ. राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं न.पु.अ. सरकंडा स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोनी के कुशल नेतृत्व में हमराह स्टाफ के ग्राम पौसरा मे दबिश देकर घेराबंदी पर आरोपी पति समीर बनर्जी, ससुर श्यामनाथ बनर्जी, सास श्रीमति पुष्पा बनर्जी को पकड़कर थाना लाया गया, आरोपी विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें   निर्माणाधीन एफसीआई गोदाम में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

विशेष योगदान:-निरीक्षक सुखनंदन पटेल, प्र आर 245 शोमनाथ यादव, आर.1481 विनीत कोसले ,आर.377 नवल तिवारी ,आर.1332 समारू लकडा,

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सुकमा: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, सुरक्षाबलों ने आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   BREAKING: छत्तीसगढ़ में कोरोना के दैनिक मामलों में आई भारी गिरावट, आज मिले 573 नए पॉजिटिव मरीज, 1152 मरीज हुए स्वस्थ... 12 की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: एक साथ 7 खेल अकादमियों की शुरुआत, बिलासपुर-रायपुर को 42.14 करोड़ रुपए की सौगात
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending