Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध कबाड़ परिवहन करने वाले आरोपी के विरूद्ध अभियान चलाकर की गई कार्यवाही

Published

on

नाम आरोपीः– वेद प्रसाद यादव पिता भुजबल यादव उम्र 32 साल साकिन बीजपारा चिल्हाटी थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.

बिलासपुर। उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के निर्देश परं अति०पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल द्वारा जिले में हो रही चोरियो पर अंकुश लगाने हेतु एवं धरपकड करने निर्देश प्राप्त हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. के (सरकंडा) स्नेहिल साहू के निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू हमराह में सरकंडा पुलिस के द्वारा चोरियो पर अंकुश लगाने हेतु एसीसीयू टीम के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें   अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी, 2 गिरफ्तार

इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बोलेरो पिकप क्रमांक सीजी 10 ए एच 6373 में एक व्यक्ति चोरी की वस्तु सायकल एवं मोटरसायकल के कटे पार्टस ले जा रहा है कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त बोलेरो पिकप को रोका गया और वाहन चालक से पूछताछ की गई जो अपना नाम वेद प्रसाद यादव पिता भुजबल यादव उम्र 32 साल साकिन बीजपारा चिल्हाटी थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. बताया जिसके कब्जे से अवैध कबाड सायकल एवं मोटरसायकल के कटे पार्टस एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो पिकप क्रमांक सीजी 10 ए एच 6373 को जप्त किया गया है।

यह भी पढ़ें   दूल्हे संग फेरे के समय जीभ निकालकर चिढ़ाने लगी दुल्हन, सोशल मीडिया पर VIDEO हुआ वायरल

आरोपियों के विरूद्ध 41 (1-4) जाफौ. / 379 भादवि के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है । प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री उत्तम कुमार साहू, सउनि दिनेश तिवारी,आरक्षक मुकेश शर्मा, शिव जोगी एवं एसीसीयू टीम की अहम भूमिका रही ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दूल्हे संग फेरे के समय जीभ निकालकर चिढ़ाने लगी दुल्हन, सोशल मीडिया पर VIDEO हुआ वायरल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कोरिया: पति की प्रताड़ना से त्रस्त पत्नी ने मिट्टी तेल डालकर की आत्महत्या, पति के खिलाफ मामला दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CM भूपेश ने सफाई कर्मचारियों और जन प्रतिनिधियों का किया सम्मान
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending