Connect with us

छत्तीसगढ़

CG : वासना में अंधी भाभी देवर को रोज बुलाती थी, तंग आकर देवर ने ले ली जान…

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देवर ने अपने ही भाभी का कत्ल कर दिया। पिछले तीन सालों से दोनों के बीच अवैध संबंध चल रहा था। यह घटना अवैध संबंधों की वजह से हुई। आरोपी वीरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अभनपुर के सारखी गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर को पुलिस को एक महिला की मौत की सूचना मिली तो पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने पाया कि महिला का गला दबाकर किसी ने हत्या कर दी है। महिला को मृत हालत में उसके बेटे ने ही देखा था। महिला के गले पर मौजूद निशान से पुलिस को हत्या का संदेह था। उसके बाद पुलिस ने गांव के 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की। महिला के घर वालों से भी बात की मगर हत्यारे का पता नहीं चल सका था। बाद में पुलिस इस हत्या के हत्यारे तक पहुंच गए। हत्यारा महिला का देवर ही निकला।

यह भी पढ़ें   Breaking: फर्जी मतदान की पहली शिकायत आई सामने

कड़ाई से पूछताछ पर गुनाह कबूला

पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र साहू को पकड़ लिया है। आरोपी वीरेंद्र साहू महिला के पति का चचेरा भाई और बगल के ही मकान में रहता है। पुलिस से पूछताछ में लगातार आरोपी अपना बयान बदल रहा। इसी से शक हुआ और जब जांच टीम ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पिछले तीन सालों से अवैध संबंध था

वीरेंद्र ने बताया कि, उसका भाभी के साथ पिछले तीन सालों से अवैध संबंध था। वह अक्सर अपने बड़े भाई के काम पर जाने के बाद अकेले में भाभी से संबंध बनाता था। पिछले कुछ दिनों से वीरेंद्र ने भाभी से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। अब उसे ये सब अच्छा नहीं लगने लगा।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: 3 मंत्री सहित 20 से अधिक कांग्रेस विधायक दिल्ली पहुंचे, पार्टी में विद्रोह पर चर्चा?

रस्सी से गला घोंटकर कर दी हत्या

भाभी बार-बार वीरेंद्र के मना करने पर भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहती थी। वो वीरेंद्र के साथ जबरदस्ती करने लगी। इससे तंग आकर आरोपी वीरेंद्र ने महिला को मार दिया। जब वीरेंद्र भाभी को बुलाने पर उसके घर गया तब वहां कोई नहीं था। मौका पाकर वीरेंद्र ने भाभी का रस्सी से गला घोंट दिया। पुलिस ने वीरेंद्र के कब्जे से रस्सी बरामद कर ली है। हत्या वाले दिन के बारे में पूछे जाने पर कुछ गांव वालों ने कहा था कि, वीरेंद्र को उस दिन महिला के घर से निकलते देखा गया था, इसी शक की वजह से पुलिस ने वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : स्तनपान के लिए जागरूकता कार्यक्रम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ का UPSC टैलेंट आज जुटेगा बीआईटी दुर्ग में, यूपीएससी टापर्स बताएंगे सफलता के राज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बाढ़ की मार : छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के कोंटा और भद्राचलम में आई भयंकर बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित, ट्रक चालकों को मिली राहत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending