Connect with us

छत्तीसगढ़

नशे में वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाले आरोपी पर सिविल लाईन पुलिस का प्रहार

Published

on

✅ आरोपी द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाना हुआ खतरनाक साबित, लड़की की गई जान।

✅ आरोपी को पकड़कर दिखाया गया जेल का रास्ता।

✅ नाम आरोपी- कैलाश प्रसाद सतनामी पिता ब्रजवासी सतनामी उम्र 35 त्ताल निवासी बाबुपुर थाना कुलगवां जिला सतना म०प्र० हाल ड्रीमसिटी मकान नंबर ए-10 थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ०ग०)

मामले का विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.09.24 को प्रार्थी रामजी यादव पिता गोरे लाल यादव उम्र 30 साल निवासी देवलापाठ थाना उरगा हाल मुकाम कुदन पैलेस के सामने विद्यानगर तारबहार बिलासपुर (छ०ग०) के द्वारा थाना सि०ला० उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरी बहन रामवती यादव और उसकी सहेली प्रभाती दास दोनो स्कूटी क्र० सीजी 11 बीडी 3051 से ड्यूटी से वापस जा रहे थे |

तभी पुलिस लाईन दुर्गा मंदीर के सामने एक बोलरो क्र सीजी 14 सी 0851 के चालक के द्वारा तेजी एवं लापरवाही से वाहन चलाकर ठोकरमारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिसत्ते मेरी बहन रामबती यादव और उनकी सहेली प्रभाती दास को गभीर चोंटे आई है जिसे ईलाज के लिये अस्पताल म भर्ती किये है, घटना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में सिविल लाईन पुलिस द्वारा आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। प्रकरण मे पीडित प्रभाती दास का को ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई ।

यह भी पढ़ें   कालीचरण महाराज के समर्थन में सड़क पर उतरे हिन्दू संगठन

आरोपी चालक नशे में था और रोड सीधा और सुनसान होने के बावजूद भी गाडी को स्पीड में और लहराते हुए चलाते हुए लाकर गलत साईड में जाकर के स्कूटी सवार दोनो लडकियो को ठोकर मार दिया और गाडी समेत फसने पर भी गाडी नहीं रोक रहा था तथा घसीटते हुए गाडी चला रहा था, जिससे यह स्पष्ट होता है चालक द्वारा जानते हुए की शराब के नशें में बोलेरो वाहन चलाने से बिलासपुर सीटी मे किसी का एक्सीडेन्ट होने से मृत्यु हो सकती है उसके बावजूद भी आरोपी चालक के द्वारा शराब के नशे में लहराते हुए तेजी से वाहन चलाया गया है, तथा सीधा और सुनसान प्रकाश सहीत रोड ने गलत साईड मे जाकर दो स्कूटी सवार लडकियों को ठोकर मार दिया और जब दोनो लडकिया गाडी मे फसगई फिर भी गाडी नहीं रोककर उसे घसीटते हुए वाहन को चलाया गया है,

यह भी पढ़ें   किसान अब 31 जुलाई 2021 तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

वाहन चालक ग्रेजुएट है उसको यह बात स्पष्ट था की शराब के नशे मे वाहन चलाये जाने से किसी की मृत्यु हो सकती है फिर भी उसने बालेरो वाहन को शराब के नशे मे चलाया जिस कारण से इस प्रकार की घटना कारित हुई है, घायल युवती प्रभाती दास की ईलाज के दौरान रामकृष्णा, अस्पताल विलासपुर में मृत्यु हो गई है जिस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 आकर्षित होता है इसलिये धारा 105 बीएनएस जोडी गई तथा आरोपी वाहन चालक के द्वारा वाहन बोलेरो को शराब के नशे में खतरनाक तरिके से लहराते हुए चलाते सबूत पाये जाने पर मोटर व्हीकर की धारा 184, 185 जोडी गई । आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर: नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 8 सौदागरों को दबोचा
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बलरामपुर: रात 8 से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कलयुगी बेटे ने माँ को उतारा मौत के घाट... बीमार माँ ने इलाज कराने कहा, तो गुस्से में आकर बेटे ने पत्थर से मार दिया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending