Connect with us

छत्तीसगढ़

CG News: भाजपा का संगठन चुनाव, 20 हजार से ज्यादा बूथों में बनीं कमेटियां, अब 15 तक होंगे मंडल अध्यक्ष के चुनाव

Published

on

भाजपा में संगठन चुनाव में अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। अब तक 20 हजार दो सौ बूथों में कमेटियां बन गई हैं।

रायपुर: प्रदेश भाजपा में संगठन चुनाव चल रहा है। मंगलवार से मंडलों में अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। करीब 25 हजार बूथों में बूथ कमेटियां बनाने का काम चल रहा है। अब तक 20 हजार दो सौ बूथों में कमेटियां बन गई हैं। अब तक एक भी बूथ ऐसा सामने नहीं आया है, जहां पर 50 से कम सदस्य होने के कारण एडहॉक कमेटी बनाने की जरूरत पड़ी हो। बचे बूथों में से जिन बूथों में 50 से कम सदस्य होंगे, वहां पर एडहॉक कमेटी बनेगी।

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अगले साल जनवरी में होना है। इसके पहले देश के सभी राज्यों में भाजपा के संगठन चुनाव हो रहे हैं। अपने राज्य छत्तीसगढ़ में भी 20 नवंबर से बूथ कमेटियां का चुनाव चल रहा है। यह चुनाव वैसे तो 30 नवंबर तक समाप्त हो जाना था, लेकिन तय समय तक 15 हजार बूथों में ही चुनाव हो सका था, ऐसे में प्रदेश संगठन ने समय सीमा को पांच दिसंबर तक बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें   मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो दिनों बाद यह समय सीमा भी समाप्त हो जाएगी। प्रदेश के चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख के मुताबिक तीन दिसंबर की स्थिति में 20 हजार दो सौ बूथों में बूथ कमेटियों का गठन हो चुका है। अभी छह जिलों से रिपोर्ट नहीं आई है। उन्होंने कहा, संभावना है कि पांच दिसंबर तक सभी बूथों में कमेटियां बन जाएंगी।

15 तक बन जाएंगे सभी मंडलों में अध्यक्ष

भाजपा के 405 मंडलों के चुनाव के लिए 1 से 15 दिसंबर का समय तय किया गया है। एक दिसंबर को प्रदेश संगठन की बैठक के कारण मंडलों में चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हे सकी। प्रदेश संगठन की बैठक में तय किया गया, पहले सभी जिलों में दो दिसंबर को कार्यशाला होगी। ऐसे में दो दिसंबर को सभी जिलों में कार्यशाला के बाद अब तीन दिसंबर से मंडलों में चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर महिला थाना के परिवार परामर्श केंद्र द्वारा काउन्सलिंग से बिखरने से बच रहे परिवार

15 दिसंबर तक सभी मंडलों में अध्यक्ष बन जाएंगे। जो भी दावेदार सामने आएंगे, उनसे पर्यवेक्षक और जिलों के पदाधिकारी बात करके सर्वसम्मति से किसी एक को मंडल अध्यक्ष बनाने का काम करेंगे। जहां पर सर्वसम्मति नहीं बन पाएगी, वहां पर मतदान से चुनाव होगा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कलेक्टर अवनीश शरण ने ली राजनीतिक दलों की बैठक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा के बेटे दीपक कर्मा का निधन, निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर महिला थाना के परिवार परामर्श केंद्र द्वारा काउन्सलिंग से बिखरने से बच रहे परिवार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending