Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: बच्चों के साथ अब परिजनों के लिए भी मोहल्ला क्लास, अशिक्षित पेरेंट्स को दी जाएगी शिक्षा

Published

on

रायपुर।बच्चों के साथ अब पालकों के लिए भी मोहल्ला क्लास की शुरुआत होने जा रही है।पढ़ना-लिखना अभियान के तहत अब बच्चों के साथ-साथ पालकों को भी शिक्षादी जाएगी। अशिक्षित पालकों को शिक्षित करने का लक्ष्य रक्षा गया है।पालकों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का उद्देश्य रखा या है।नए सत्र से इस अभियान की शुरुआत होगी।

लॉकडाउन में पढ़ाई प्रभावित न हो इसलिए मोहल्ला क्लास की शुरुआत की है। स्कूल के शिक्षक मास्क लगाकर रोज गांव के एक मोहल्ले में जाते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए मोहल्ले के 4-5 बच्चों को किसी एक स्थान पर इकट्‌ठा करते हैं और फिर वहीं शुरू हो जाती है प्राथमिक शाला की पढ़ाई। इस चलते-फिरते स्कूल में हर कक्षा के बच्चे होते हैं। सबके अपने-अपने सवाल होते हैं। स्कूल के शिक्षकों के पास हर सवाल का जवाब होता है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल, इन 2 अधिकारीयों को सौपी गई अहम जिम्मेदारी

शिक्षक सोशल डिस्टेंसिंग से ही सबकी कॉपियों में हल किए जवाबों को देखते हैं और सही करवाते हैं। किसी को नया होमवर्क देते हैं, तो किसी को सुधार के लिए कहते हैं। शिक्षक इस दौरान पालकों से बच्चों की पढ़ाई के बारे में तो बातें करते ही हैं। साथ ही घर में ही मास्क तैयार करने, घर-मोहल्ले की साफ-सफाई और कोरोना संक्रमण से बचाव की अन्य जानकारियां भी लोगों को बतलाते हैं।

मालूम हो कि सरकार ने इस वैश्विक महामारी के संक्रमण को देखते हुए सभी स्कूल बंद हैं। ऐसे में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ई तुंहर दुवार अभियान के तहत घर बैठे पढ़ाई कराने के लिए विद्यार्थियों को सीधे मोबाइल से जोड़कर ऑनलाइन कक्षा संचालित कर पढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: जिला एवं सत्र न्यायालय में निकली बंपर भर्ती

इस योजना का लाभ शहरी बच्चों के साथ ग्रामीण बच्चे भी उठा रहे हैं। ऐसे बच्चे जो ग्रामीण परिवेश से हैं और जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है उन्हें सीखने-सिखाने की प्रक्रिया से जोड़े रखने के लिए शिक्षकों ने यह नया तरीका अपनाया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: दो डोज ले चुके विमान यात्रियों की नहीं होगी RTPCR Test
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पांडे द्वारा 04 सजग सुरक्षा गार्डों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: दो डोज ले चुके विमान यात्रियों की नहीं होगी RTPCR Test
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending