छत्तीसगढ़
ढाई साल का हिसाब मांगने भाजयुमो कार्यकर्ता पहुंचे विधायक निवास, तहसीलदार को सौपे ज्ञापन
पलारी:-भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशभर में प्रदेश सरकार की ढाई साल की विफलताओं और वादा खिलाफीयों को लेकर विधानसभा कसडोल के कार्यकर्ता ढाई साल का हिसाब मांगने विधायक के निज निवास ग्राम रसोटा पहुंचे जहाँ भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु ने कहा कि प्रदेश सरकार के असफलताओं, विफलताओं और वादाख़िलाफियों के कीर्तिमान के साथ ढाई वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन ढाई वर्षों में प्रदेश सरकार ने वादाखिलाफी करने और छत्तीसगढ़ के प्रत्येक वर्ग के साथ धोखा करने के अलावा कुछ नहीं किया हैं। यदु ने आगे कहा कि बेरोजगारी भत्ता, रोजगार, शराबबंदी, आवास, बाड़ी, पट्टा, बिजली बिल, संपत्ति कर, फ़ूड पार्क, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सुरक्षा, बुजुर्गों को पेंशन जैसे सभी वादों को पूरा करने में प्रदेश सरकार विफल साबित हुई हैं। प्रदेश कार्य समिति सदस्य रोमी साहू ने कहा भाजयुमो प्रदेश सरकार से ढाई साल का हिसाब मांगेगा विशेष रूप से युवाओं से जुड़े विषयों महिलाओं की सुरक्षा और शराबबंदी को लेकर भाजयुमो सीधे जनता से संवाद कर रहे है और मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों और विधायकों के पास जा कर उनसे सवाल कर उन्हें जवाब देना ही होगा, सवाल छत्तीसगढ़ की जनता का हैं सवाल युवाओं का हैं भाजयुमो सवाल तो पूछेगा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जवाब देना होगा।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो महामंत्री द्वय प्रशांत यादव अंजय श्रीवास किसान मोर्चा महामंत्री अमित वर्मा नगर पंचायत उपाध्यक्ष नरसिंह निर्मलकर जिला उपाध्यक्ष सतीस सोनी अभिषेक तिवारी जिला मंत्री रवि वर्मा संकेत वर्मा जिला सह कोषध्यक्ष गणेश साहू जिला प्रशिक्षण प्रमुख विजय यादव जिला कार्यकरणी सदस्य सनकुमार साहू राहुल साहू भाजपा मंडल महामंत्री पवन वर्मा मण्डल अध्यक्ष भोला वर्मा दक्षिण मण्डल अध्यक्ष उमेश यदु लवन अध्यक्ष रामलाल कुर्रे कसडोल अध्यक्ष नागेश्वर साहू बलौदाबाजार ग्रामीण अध्यक्ष अजय गर्ग पलारी महामंत्रीगण लोकेश यदु दीपक अमन तिवारी जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा रवि ध्रुव भाजयुमो उपाध्यक्षगण चूड़ामणि साहू ललित श्रीवास दीपक वर्मा हेमन्त साहू गौतम यादव धर्मेंद्र चन्द्राकर कामेश वर्मा युवा नेता हेमकुमार साहू ललित श्रीवास कमल साहू कमल श्रीवास हितेश रात्रे प्रह्लाद साय विक्की चन्द्राकर लक्की कनोजे लीलाधर सिन्हा योगेश वर्मा राहुल चन्द्राकर मनोज गिरी देवव्रत महेश्वर राकेश छैदया नीलेश वर्मा आजुराम यादव विक्की वर्मा पृथ्वी साहू ओम साहू पिकेन्द्र साय रोशन कुर्रे सहित कसडोल विधानसभा के युवा कार्यकर्तागण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized11 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
