Connect with us

छत्तीसगढ़

चोरी किए गए लोहे का सामान के साथ 1 आरोपी पचपेड़ी पुलिस के गिरफ्त में

Published

on

नाम आरोपी :केशव सिंह पिता स्वर्गीय बिहारी सक्सेना उमर 53 साल निवासी कोकड़ी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर छ.ग.

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उ.म.नि. एवं व. पु. अ. पारुल माथुर द्वारा जिले में हो रहे् मोटर साइकिल एवं लोहे के सामान की चोरी की लगातार शिकायतों को मद्देनजर रखते हुए जिले के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में सतत् निगाह रखते हुए त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके परिपालन में अ. पु. अ. (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा एवं न.पु.अ., चकरभाठा, गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में क्षेत्र में सतत निगाह रखी गई थी कि दिनांक- 12/09/2022 को हमराह स्टाफ अपराध विवेचना / शिकायत जांच पर ग्राम मानिकचौरी, कोकड़ी की तरफ रवाना हुआ था दौरान शिकायत जांच के जरिये मुखबीर सूचना मिली कि केशव सिंह साकिन कोकड़ी का एक सप्ताह पूर्व से अपने घर में लोहे का सामान छिपाकर रखा है तथा ब्रिकी करने के लिये ग्राहक तलाश रहा है सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के ग्राम जलसो पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी केशव सिंह पिता स्वर्गीय बिहारी सक्सेना उमर 53 साल निवासी कोकड़ी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से ट्रैक्टर का लोहे का केंजवील,लोहे का पैरा कट्टी मशीन,लोहे का खिड़की का पल्ला,3 नग चार पहिया वाहन टायर लगा लोहे का डिक्स,साइकिल के फ्रेम का टुकड़ा,साइकिल का रिंग, लोहे का कांटा तार व जाली को समक्ष गवाहन जप्त कर चोरी के संदेह पर पूछताछ करने से आरोपी द्वारा चोरी का सामान होना स्वीकार किया जिस पर इस्त. क. 03/22 धारा 41 (1-4) जाफौ. / 379 भादवि के तहत कार्यवाही की गई। आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : 11 माह से फरार 420 का आरोपी गिरफ्तार, नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगे हजारों रूपए

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, सउनि दाऊ राम बरेठ आरक्षक हरिशंकर चन्द्र, शिवधन बंजारे का सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कुत्ते के साथ बदसलूकी होते देख पिंघला रवीना टंडन का दिल, सोशल मीडिया पर पुलिस से की इंसाफ की मांग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अनूठी तस्करी: लोहे के पाइप के ट्रक में मिली 20 लाख की अफीम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Crime: पति की शर्मनाक करतूत, छोटे भाई से ही करवाया पत्नी का रेप....
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending