Connect with us

छत्तीसगढ़

पीएम के जन्मदिन पर प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाएगी भाजपा

Published

on

रायपुर। देशभर ही नहीं छत्तीसगढ़ में भी भाजपा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाएगी। भाजपा ने इसे प्रदेश में सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने का कार्यक्रम तय किया है। इस कार्यक्रम में भाजपा अलग-अलग वर्ग को साधने का प्रयास करेगी। तालाबों की सफाई, किसानों से मुलाकात, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग बांटने और खादी खरीदने जैसे कार्यक्रम तय किए गए हैं। भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि सेवा ही संकल्प के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा आयोजित कर जनसेवा के कार्यक्रम करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर प्रदेश में कार्यक्रम तय हुए हैं। इन कार्यक्रमों में प्रदेश भाजपा के बड़े नेता लोगों की सेवा करते दिखेंगे।

कार्यक्रमों के लिए तारीख तय

सेवा पखवाड़ा के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 17 सितंबर को जिला स्तर पर रक्तदान शिविर, मंडल एवं बूथ स्तर पर पौधारोपण, जिला स्तर पर प्रदर्शनी और पुस्तक स्टाल। 18 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिला स्तर पर। 19 सितंबर को कृत्रिम अंग और उपकरणों का वितरण जिला स्तर पर। 20 सितंबर को सामान्य एवं सार्वजनिक स्थल पर मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान। 21 सितंबर को अमृत सरोवरों पर श्रमदान। 22 सितंबर को मंडल स्तर पर जल संरक्षण जल ही जीवन अभियान। 23 सितंबर को आत्मनिर्भर भारत जिला स्तर पर, वोकल फार लोकल कार्यक्रम होगा। इसके बाद 24 सितंबर को शुभकामनाएं और अभिनंदन पत्र, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण, मन की बात, बूथ की बैठक और स्वच्छता अभियान। 26 और 27 सितंबर को प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर पंपलेट वितरण। 30 सितंबर को जिला स्तर पर प्रबुद्ध जन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान, खादी खरीदी और किसान जवान सम्मान जिला स्तर पर आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें   केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखी चिट्ठी, अवैध अतिक्रमण को लेकर किया ध्यानाकर्षित

सेवा पखवाड़ा भाजपा की राजनैतिक नौटंकी : कांग्रेस

वहीं भाजपा के सेवा पखवाड़ा को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भजपा पर निशाना साधा है। शुक्ला ने कहा कि सेवा पखवाड़ा भाजपा की राजनैतिक नौटंकी है। केंद्र की सरकार बना कर जनता ने सेवा का अवसर दिया, वहाँ सेवा नहीं कर रहे। न मंहगाई कम कर रहे, न गरीब जनता की सेवा कर रहे, न रोजगार दे कर युवाओं की सेवा कर रहे, न किसानों की उपज की पूरी कीमत दे कर उनकी सेवा कर रहे, फिर सेवा पखवाड़ा किस लिए। किस नैतिकता से भाजपा सेवा पखवाड़ा को महात्मा गांधी जी की जयंती से जोड़ रही। नाथूराम और गांधी दोनों एक साथ कैसे सम्भव है। नाथूराम मुर्दाबाद का नारा लगाने का साहस दिखाए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : इस शहर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   न लंबी लाइन की चिंता न टेस्ट के लिए इंतजार, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना से हो रहा मुफ्त इलाज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   कोरबा: दुर्लभ प्रजाति के सांपों का प्रदर्शन, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending