मनोरंजन
कौन हैं जैस्मीन वालिया? जिनकी हार्दिक पांड्या संग उड़ रही डेटिंग की अफवाह

18 जुलाई 2024 को हार्दिक पांड्या और नताशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर जानकारी दी कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया है. अलग होने के बाद नताशा अपने बेटे के साथ अपनी फैमली के पास सर्बिया चली गई थीं.
वहीं हार्दिक भी अब ग्रीस पहुंचे हैं. जब से दोनों अलग हुए हैं, तब से दोनों ही काफी लाइमलाइट में हैं. अभी नताशा और हार्दिक को अलग हुए एक महीना भी नहीं हुआ है और खबरें आ रही हैं कि हार्दिक अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं और इस वक्त जैस्मीन वालिया को डेट कर रहे हैं.
कौन है जैस्मीनवालिया?
जैस्मीन वालिया ब्रिटिश सिंगर और टीवी पर्सनालिटी हैं, जिन्हें उनके इंग्लिश, पंजाबी और हिंदी गानों के लिए जाना जाता है. उनका नाम कुछ दिन से हार्दिक पांड्या के साथ जुड़ रहा है. दरअसल ये तब शुरू हुआ, जब हार्दिक पांड्या ने ग्रीस में छुट्टियां मनाते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसका बैकग्राउंड से जैस्मीन वालिया की उनसे 3 दिन दिन पहले की गई पोस्ट वाली फोटो के साथ एकदम मैच हो रही है.
‘बम डिग्गी बम’
जैस्मीन ने साल 2016 में जैक नाइट के साथ अपना पहला सिंगल ट्रैक,’Dum Dee Dee Dum’ रिलीज किया. उसके बाद ‘गर्ल लाइक मी’ रिलीज किया. 2017 में उनका तीसरा गाना, टेम्पल आया. उसके बाद ‘गोडाउन’ और ‘बम डिग्गी बम’ आया. जैक नाइट के साथ उनका ट्रैक ‘बम डिग्गी बम’ फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ का गाना है, जो काफी हिट रहा था.
हार्दिक को फॉलो करती हैं
जैस्मीन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 648 हजार से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं. उन्हें अर्जुन कपूर, कार्तिक आर्यन, हर्षवर्धन कपूर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स भी फॉलो करते हैं. इसके अलावा हार्दिक पांड्या भी उन्हें फॉलो करते हैं. वहीं जैस्मीन भी हार्दिक को फॉलो करती हैं. ऐसे में दोनों का एक-दूसरे को फॉलो करना उनकी डेटिंग की अफवाहों को और हवा दे रहा है.
मनोरंजन
60 की उम्र में दुल्हनिया बनीं ये एक्ट्रेस, फेसबुक पर दी थी दिल, शादी की फोटो ने मचाया तहलका
Suhasini Mulay Wedding: ‘जब प्यार किया तो डरना क्या…’ इस गाने के बोल को सच कर दिखाया सुहासिनी मुले ने. उन्होंने 60 साल की उम्र तक शादी नहीं की. लेकिन फिर फेसबुक पर उनकी वन एंड ओन्ली मिल गए. उन्होंने लोग क्या सोचेंगे-क्या कहेंगे ये कुछ नहीं सोचा और 60 की उम्र में ही शादी कर ली. उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं.
फेसबुक पर दिल दे बैठी थीं सुहासिनी मुले
उन्होंने लव स्टोरी बताई थी. उन्होंने कहा, ‘मेरी अपने हसबैंड से मुलाकात फेसबुक पर हुई थी. मुझे सोशल मीडिया चलाना अच्छा नहीं लगता था.’ लेकिन एक दोस्त ने उन्हें अकाउंट बनाने की सलाह दी. यहीं से सुहासिनी मुले की फेसबुक पर एंट्री हुई. फेसबुक पर ही उनकी मुलाकात अतुल गुर्टू से हुई, जो भौतिक विज्ञानी हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे विज्ञान में कुछ रुचि थी. मेरा उनकी तरफ झुकाव हो गया.’ यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. एक दिन अतुल गुर्टू ने एक्ट्रेस से पूछा, ‘क्या आपका मोबाइल नंबर मिल सकता है.’ एक्ट्रेस ने रिप्लाई नें लिखा,’अच्छी लड़कियां अजनबियों को मोबाइल नंबर नहीं देतीं.’
60 की उम्र में की शादी
धीरे-धीरे सुहासिनी मुले और अतुल गुर्टू का रिश्ता इतना गहरा हुआ कि उन्होंने तमाम सवाल-जवाब के बाद शादी का फैसला लिया. इस दौरान एक्ट्रेस के मन में कई प्रश्न खड़े हुए. लेकिन आखिर में उन्होंने शादी करने का फैसला ले ही लिया. 2011 में 16 जनवरी के दिन दोनों ने शादी की. एक-दूसरे से मिलने के 1.5 महीने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया. अब अभिनेत्री 74 साल की हो गई हैं. सुहासनी ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उन्हें और अतुल को एक साथ शादी वाले अंदाज में देख पंडित जी हैरान रह गए थे.
कई शो-फिल्मों में कर चुकी काम
मराठी के साथ हिंदी नाटकों और फिल्मों में भी सुहासिनी मुले काम कर चुकी हैं. ‘दिल चाहता है’, और ‘हू-तू-तू’ के लिए तो उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. ‘लगान’ मूवी में एक्ट्रेस आमिर खान की मां का रोल निभा चुकी हैं. लोग उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद करते हैं.
मनोरंजन
Bigg Boss 18: एक ‘वीकेंड का वार’ में दो एलिमिनेशन, ईडन रोज समेत ये मशहूर कंटेस्टेंट हुए बाहर
बिग बॉस 18 के ‘वीकेंड का वार’ पर सभी घरवालों को डबल झटका मिला. इस हफ्ते सलमान खान के शो से एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट बाहर किए गए हैं. यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का ‘बिग बॉस 18’ का सफर अब खत्म हो गया है.
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ से यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का सफर खत्म हो गया है. दरअसल इस हफ्ते बिग बॉस के घर से एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन खिलाड़ियों का एविक्शन हो गया है. सबसे पहले मेकर्स ने ‘मिड वीक एविक्शन’ की घोषणा की थी. ‘बिग बॉस 18’ के घर के अंदर हुए इस एलिमिनेशन में सभी घरवालों को चाहत पांडे, ईशा सिंह, यामिनी मल्होत्रा, कशिश कपूर, ईडन रोज और दिग्विजय सिंह राठी में से किसी एक को बाहर निकालना था. इन 6 कंटेस्टेंट में से ज्यादातर घरवालों ने दिग्विजय को वोट करते हुए उन्हें शो से बाहर निकाला.
दिग्विजय के एलिमिनेशन के बाद बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान किया गया कि नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और जल्द ही सलमान खान के इस शो में दूसरा एलिमिनेशन होने वाला है. बिग बॉस की तरफ से ये भी कहा गया था कि शो में इस हफ्ते कौन बाहर जाएगा, इसका फैसला अब जनता के हाथ में होगा. हालांकि उस समय न तो कंटेस्टेंट को डबल एलिमिनेशन की जानकारी थी न ही ‘बिग बॉस’ देखने वाली ऑडियंस को. ‘वीकेंड का वार’ के दूसरे एपिसोड में सलमान खान ने सभी घरवालों को झटका देते हुए कहा कि इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं. लेकिन इन दोनों के एलिमिनेशन का ऐलान सलमान ने नहीं बल्कि बिग बॉस ने किया.
खत्म हुआ यामिनी मल्होत्रा और ईडन का सफर
‘वीकेंड का वार’ के आखिर में बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान कर दिया गया कि इस बार एक नहीं दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं. सबसे कम वोट्स मिलने की वजह से ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा शो से बाहर हो रही हैं. दरअसल इस हफ्ते श्रुतिका राज छोड़कर सभी कंटेस्टेंट घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए थे. श्रुतिका राज ‘बिग बॉस 18’ की नई टाइम-गॉड होने की वजह से अगले दो हफ्ते तक वो एलिमिनेशन से सुरक्षित हैं.
एक हफ्ते में 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हुए बाहर
‘बिग बॉस 18’ के घर में सबसे पहले दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर ने बतौर ‘वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट’ एंट्री की थी. इन दोनों के बाद यामिनी मल्होत्रा, अदिति मिस्त्री और ईडन रोज की एंट्री के साथ सलमान खान के शो में ग्लैमर का तड़का लगाया गया था. लेकिन इस हफ्ते इन 5 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट में से तीन कंटेस्टेंट का एविक्शन हो गया है. अदिति मिस्त्री की बात करें तो दिग्विजय, ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा से पहले ही वो इस शो से बाहर हो चुकी हैं. अब शो में बची एकलौती ‘वाइल्ड कार्ड’ कंटेस्टेंट कशिश कपूर ‘बिग बॉस 18‘ में क्या कमाल दिखाती हैं? ये देखना दिलचस्प होगा.
मनोरंजन
Digvijay Rathee की वापसी हुई तो किन 5 से लेंगे बदला? Salman Khan के सामने गिनाए नाम
Digvijay Rathee Reveals his Enemies in Bigg Boss 18: दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन से सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। फैंस शो में उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे हैं। अगर दिग्विजय घर में दोबारा आते हैं, तो उनके सबसे बड़े दुश्मन कौन होंगे? आइए जानते हैं…
Digvijay Rathee Reveals his Enemies in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में जब से दिग्विजय सिंह राठी का एविक्शन हुआ है, सोशल मीडिया पर मेकर्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सेलिब्रिटीज से लेकर दर्शक तक मेकर्स के इस फैसले को अनफेयर बता रहे हैं। यही नहीं दिग्विजय की शो में वापसी की मांग कर रहे हैं। इस बीच वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों खासतौर पर टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर से बात दिग्विजय के एविक्शन पर बात करेंगे।
लेटेस्ट शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान से बात करते हुए दिग्विजय ने घर के अंदर मौजूद अपने दुश्मनों का नाम रिवील किया है। माना जा रहा है कि अगर उनकी घर में वापसी होती है, जो उनके इन दुश्मनों को काफी मुश्किल हो सकती है। आइए जानते हैं कि दिग्विजय राठी ने किन-किन के नाम लिए हैं।
वीकेंड का वार में आएंगे दिग्विजय राठी
बिग बॉस 18 के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में सलमान खान, दिग्विजय सिंह राठी से उनके एविक्शन को लेकर बात करते हुए दिख रहे हैं। सलमान कहते हैं, ‘किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगे। तुम बॉटम 6 में कैसे आ गए?’
सलमान खान का यह सवाल सुनते ही दिग्विजय राठी इमोशनल हो जाते हैं। वह कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि लोग यहां बहुत तेजी से बदल जाते हैं।’ इसके बाद सलमान खान घरवालों और दिग्विजय राठी के सामने चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन और शिल्पा शिरोडकर से सवाल पूछते हुए कहते हैं कि क्या उन्हें नहीं लगता था कि दिग्विजय राठी उनके ग्रुप का हिस्सा रहे हैं। उन्हें बचा लेना चाहिए था। सलमान, चुम से सवाल करते हुए कहते हैं, ‘दिग्विजय के एलिमिनेशन का आपको बहुत दुख हुआ लेकिन आपका फोकस सिर्फ करणवीर मेहरा को टॉप 1 पर लाने पर था।’
सलमान खान ने चुम और श्रुतिका से पूछा सवाल
प्रोमो में सलमान खान आगे कहते हैं, ‘जब कोई बाहर हो जाता है, तो आप रोते हैं और दुखी होते हैं लेकिन जब वह बाहर हुआ तो आपने उसका साथ क्यों नहीं दिया।’ बता दें कि इस प्रोमो के आने के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि शायद दिग्विजय राठी बिग बॉस 18 में दोबारा वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो घर के उन सदस्यों के लिए खतरा बढ़ सकता है जिनका हाथ वाकई दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन में था।
दिग्विजय के घर में दुश्मन कौन
बता दें कि सलमान खान ने जब दिग्विजय राठी से पूछा कि खुलकर बताएं कि उनके निष्कासन के पीछे कौन था? हालांकि प्रोमो में दिग्विजय ने स्पष्ट कुछ नहीं कहा लेकिन उनके दुश्मनों की सूची में सबसे ऊपर श्रुतिका अर्जुन, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, रजत दलाल, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा का नाम होगा। जाहिर है कि उनके एविक्शन में सबसे ज्यादा हाथ इन्हीं लोगों का था।
-
Uncategorized22 hours ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized2 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized2 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized16 hours ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized4 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized3 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
