Connect with us

छत्तीसगढ़

कोरबा: चोरी के संदेह में दो लोगों को खंभे से बांधकर पीटा, तीन गिरफ्तार

Published

on

कोरबा(भाषा)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कथित तौर पर चोरी करने के संदेह में निजी कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने दो लोगों को खंभे से बांधकर उनके साथ मारपीट की । पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक आरोपी फरार है।

कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ‘साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (एसईसीएल) के खदान क्षेत्र में लोहा चोरी का अपराध स्वीकार करवाने के​ लिए सुभाष राम सिदार (55) की पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने राजेश सिंह राजपूत (53), गोवर्धन कुमार साहू (29) और अशोक कुमार कश्यप (46) को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें   नशीली दवाईया बेचने वाले मिनाक्षी मेडिकल स्टोर के संचालक के विरूद्ध किया गया एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि इस महीने की 17 तारीख को सुभाष राम सिदार अपने एक अन्य साथी हीरा बहादूर (40) के साथ कुसमुण्डा खदान क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा देखने गया था।

उन्होंने बताया कि जब सुभाष और हीरा वापस अपने घर जा रहे थे तब निजी कंपनी के दो सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया और कंपनी के कार्यालय में ले गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों सुरक्षाकर्मियों ने सुभाष और हीरा को लोहा चोरी का अपराध स्वीकार करने के लिए कहा। उन्होंने जब अपराध स्वीकार ​नहीं किया तब दोनों को अलग अलग खंभों में बांध दिया गया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। बाद में दो अन्य सुरक्षा कर्मी भी वहां पहुंच गए और चारों ने मिलकर दोनों को जमकर पीटा।

यह भी पढ़ें   फिर शुरू हुई नान घोटाला मामले में सुनवाई, कोर्ट ने 12 लोगों को भेजा समन

उन्होंने बताया कि सुभाष किसी तरह 18 तारीख को पुलिस थाने पहुंचा और निजी सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। सोमवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले का एक आरोपी फरार है। पुलिस ने उसकी खोज शुरू कर दी है।

घटना का ​वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी साहू कानून ने मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

जिले के अधिकारियों ने बताया कि कटघोरा क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति इस मामले की जांच करेगी।

भाषा सं संजीव

शोभना

शोभना

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जांजगीर जिले के जन चिंतक मंच की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान के तहत सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   4 August 2023 Rashifal: आज किन राशियों को मिलेगा व्यवसाय क्षेत्र में लाभ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending