Connect with us

छत्तीसगढ़

निजात अभियान के तहत सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही

Published

on

थाना- सरकंडा , जिला- बिलासपुर (छ.ग.)

अप क्र- 115/2024 धारा- 34 (2) आब. एक्ट
अप क्र- 116/2024 धारा- 34(2) आब. एक्ट

** निजात अभियान के तहत सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही
** थाना क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब बिकी करते 2 आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफत में
** आरोपियो के कब्जे से 30 पाव देसी एवम 8 लीटर महुवा शराब कीमती 3620 रू. किया गया जप्त

नाम आरोपी.

1- महेश वर्मा पिता मोहन वर्मा उम्र 39 वर्ष निवासी
धुरीपारा मोपका थाना सरकण्डा

2- मोनू ऊर्फ दीपक पटेल पिता राम अवतार पटेल
उम्र 25 वर्ष निवासी मस्ताना मंदिर शनिचरी
बाजार चांटीडीह सरकंडा

विवरण : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु निजात अभियान चलाया जा रहा है, जिसके परिपालन में अति०पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) पूजा कुमार द्वारा जिले में अवैध शराब/गांजा बिकी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक जे.पी. गुप्ता के निर्देशन में थाना सरकंडा द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एक टीम लगाया गया है, टीम द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत पतासाजी की जा रही थी कि आज दिनाक 21.01.2024 को टीम को सूचना मिला कि मोपका धुरीपारा में एक व्यक्ति महुआ शराब बिक्री कर रहा है इसी प्रकार चांटीडीह में एक व्यक्ति देशी शराब बिक्री कर रहा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुआ, जिस पर टीम द्वारा रेड कार्यवाही करते हुये मोपका धुरीपारा में महेश वर्मा के कब्जे से 8 लिटर हाथ भट्ठी का महुवा शराब तथा शनिचरी बाजार में मोनू ऊर्फ दीपक पटेल के कब्जे से 30 पाव देशी शराब कुल कीमती 3620 रू. का बरामद हुआ, जिसे विधिवत् जप्त किया गया तथा दोनो आरोपियों को के विरुद्ध पृथक -पृथक आबकारी एक्ट के तहत गिराफ्तार कर न्यायलय पेश किया गया ।

यह भी पढ़ें   पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान का रिलेशनशिप कंफर्म! मालदीव वेकेशन की तस्वीरें देख फैंस ने कही ये बात

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो नई गिरफ्तारियां की
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नारायणपुर: धान की फसल में देरी, खरीदी केंद्रों में नहीं शुरू हुई बोहनी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   तोरवा पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्यवाही, आरोपी के पास से चाकू समेत 1 एयर गन जप्त
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending