छत्तीसगढ़
AIIMS Raipur Recruitment 2024: एम्स रायपुर में सरकारी नौकरी, जूनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्तियां
AIIMS Raipur Recruitment 2024: एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने नई भर्ती निकाली है. एम्स रायपुर ने अनुबंध के आधार पर जूनियर रेजिडेंट (नॉन एकेडमिक)/ग्रुप ‘ए’ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.
एम्स रायपुर भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ये भर्तियां अनुबंध के आधार पर 6 महीने के लिए की जाएंगी. पदों की कुल संख्या 14 है. ऐसे में इच्छुत और योग्य उम्मीदवार एम्स रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डॉक्टर के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 22 जनवरी से शुरू कर दी गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 है.
AIIMS Raipur Recruitment 2024: कितनी होगी सैलरी
एम्स रायपुर भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों का चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. एम्स रायपुर भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 56100 रुपये की सैलरी दी जाएगी.
AIIMS Raipur Recruitment 2024: उम्र सीमा
एम्स रायपुर भर्ती 2024 की जूनियर रेजिडेंट पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है. अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार को पांच साल और दिव्यांग को दस साल की छूट मिलेगी.
AIIMS Raipur Recruitment 2024: जरूरी योग्यता
उम्मीदवार को एमबीबीएस (इंटर्नशिप पूरा करने सहित) या समकक्ष डिग्री होना चाहिए. केवल उन्हीं उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने जूनियर रेजीडेंसी की शुरुआत की तारीख यानी आवेदन की तारीख से तीन साल पहले एमबीबीएस (इंटर्नशिप सहित) उत्तीर्ण किया हो. मेडिकल स्नातक, जिन्होंने 16 फरवरी 2022 से 15 फरवरी 2024 तक या उसके बीच अपनी इंटर्नशिप पूरी कर ली है, केवल उन पर विचार किया जाएगा.
AIIMS Raipur Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एम्स रायपुर की इस भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का गैर-वापसी आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, विपक्ष ने किया वॉकआउट
-
Uncategorized3 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized2 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized5 days ago
PM Fasal Bima Yojana 2026 : आखिरी तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी, जानिए कैसे करें आवेदन
