Connect with us

छत्तीसगढ़

जांजगीर जिले के जन चिंतक मंच की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

Published

on

जांजगीर| इस शुक्रवार को जांजगीर जिले के नेंगुरडीह ग्राम में जन चिंतक मंच की जिला स्तरीय बैठक हुई। जिसमें प्रमुख रुप से प्रदेश के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत संगठन के प्रार्थना से हुई जो कि जिला अध्यक्ष सुकृत दास मानिकपुरी द्वारा किया गया l तत्पश्चात संगठन महा प्रमुखों विष्णु कांत मिश्रा तथा अरुण कुमार सरकार द्वारा संगठन के सदस्यों को सामाजिक मार्गदर्शन दिया गया। इसी कड़ी में आगे प्रदेश उपाध्यक्ष के पद में राजकुमार साहू व जिला संगठन मंत्री के पद में बी.एल खांडे जी को पदभार प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा दिया गया।

इसी बीच देश में कोरोना से युवाओ के बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा हुई तथा सरकारी नौकरी में युवाओं के उम्र सीमा को बढ़ाने पर सरकार को सुझाव देने पर फैसला संगठन ने लिया। इस बैठक पर संगठन क्षेत्रीय मंत्री मनहरण लाल साहू, नोबेन्द्र साहू उपस्थित थे। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को बैठक पर रखा। जिले की उपाध्यक्ष संतोषी कौशिक व जिला महिला प्रमुख कृष्णा कवर ने जिले में महिला उत्थान के रास्ते पर आए समस्याओं को स्पष्ट किया एवं उसके निराकरण पर भी सुझाव दिया। जांजगीर जिले के नगर अध्यक्षो जैसे:- लक्ष्मण सीदार, रविशंकर साहू,गणपति बाई आदि शामिल थे। तथा इस बैठक का आयोजन बसंती आदित्य,इंद्रजीत महंत तथा शांति दास ने सफलतापूर्वक की। जिसकी तारीफ प्रदेश पदाधिकारी खगेश देवांगन एवं सभी बैठक में उपस्थित सदस्यों ने की।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति की चुनाव प्रक्रिया पर लगी रोक
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आजादी से पहले कांग्रेसी राम के भजन के साथ करते थे प्रभात फेरी : CM बघेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   राहुल गांधी ने ‘सेवाग्राम’ और ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की रखी आधारशिला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   आजादी से पहले कांग्रेसी राम के भजन के साथ करते थे प्रभात फेरी : CM बघेल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending