Connect with us

छत्तीसगढ़

गरीब जनता की हक अधिकार को तोड़ने वाले, मंत्री, विधायक आज किस अधिकार से भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं : अर्जुन राठौर

Published

on

क्या छत्तीसगढ़ के गरीब ग्रामीण जनता को मंत्री, विधायक न्याय दिला पाएंगे। या भारत जोड़ो यात्रा एक मात्र राजनीति ड्रामेबाजी बन के रह जायेगी : अर्जुन राठौर

सक्ती| छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र मान्यता प्राप्त छेत्रीय दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सक्ती विधान सभा प्रभारी अर्जुन राठौर ने कहा छत्तीसगढ़ की लगभग 80 प्रतिशत‌ आबादी गांवों में बसती है,और गांवों से ही सत्ता सरकारें तय होती है, यह कहना भी ग़लत नहीं होगा । पर आज इन्हीं गांवों के गरीब जनता को आवास , पेंशन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार जिस घोषणा पत्र की दम पर छ. ग. विधानसभा चुनाव को जीत की वजह मानते हैं। पर आज के तारीख में यही कांग्रेस के मंत्री, विधायक सायद भूल गए कि उन्होंने गरीब , मजदूर , किसान, युवाओं इन सभी परिवार से ताल्लुक रखने वाले पेंशन धारियों के लिए प्रतिमाह 1500 रूपये पेंशन देने का जो वादा किया था।

यह भी पढ़ें   उत्तर बस्तर कांकेर : दुर्गम क्षेत्रों में उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण से मिलेगी बारहमासी आवागमन की सुविधा

युवाओं को 2500 रूपया बेरोजगारी भत्ता , किसानोें को दो साल का बोनस , दैनिक वेतन कर्मियों को नियमित , पूर्ण शराब बंदी यह सब महज एक वादा ही रह गया है। वहीं गरीबों कि पक्का मकान की सपना को पुरा करने वाले केन्द्र की भाजपा सरकार की एक मात्र योजना प्रधानमंत्री आवास को छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार ने अपनी राजनीतिक स्वार्थ के चलते आवास योजना के तहत बनने वाले पक्का मकान निर्माण कार्य को भी बंद करवा दिया है और इन्हीं गांवों की‌ गरीब जनता की हक अधिकार को तोड़ने वाले, मंत्री, विधायक आज किस अधिकार से भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   रायपुर नगर निगम ने की किरायेदारों को किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराने की पहल

वहीं जिले के विधायक व मंत्री अपने भाषण में अपने शासनकाल की तारीफ करते नहीं थकते। पर क्या वह पेंशन धारियों की पेंशन की चिंता और जरूरतमंदों की आवास की चिंता करते हैं। जिस पेंशन धारियों को कांग्रेस सरकार प्रतिमाह 1500 रुपये पेंशन देने का वादा किया था। वह कब पूरा कर रहे है। साथ ही जरूरतमंदों की आवास योजना जो की बंद पड़ी निर्माण कार्य को पुनः कब चालू कर रहे है। क्या छत्तीसगढ़ के गरीब ग्रामीण जनता को मंत्री, विधायक न्याय दिला पाएंगे। या भारत जोड़ो यात्रा एक मात्र राजनीति ड्रामेबाजी बन के रह जायेगी|

(सक्ती से मोहन अग्रवाल की रिपोर्ट)

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर पुलिस को मिली सफलता: दर्रीघाट में हुए दिन दहाड़े डकैती गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार... 6 फरार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आज मिलेगा छत्तीसगढ़ को मत्स्य पालन के क्षेत्र में ‘बेस्ट इनलैंड स्टेट‘ और ‘बेस्ट प्रोप्राइटरी फर्म‘ का राष्ट्रीय पुरस्कार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 13 नए मरीज, 25 हुए स्वस्थ
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending