Connect with us

छत्तीसगढ़

चाचा-भतीजे को फांसी की सजा, दिनदहाड़े बीच बस्ती में की थी पंच की हत्या

Published

on

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जमीन की खरीदी बिक्री पैसे के विवाद पर पंच की हत्या करने वाले चाचा-भतीजे को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर के न्यायाधीश सुरेश जून ने यह फैसला सुनाया है। दोनों ने दिन दहाड़े धारदार हथियार से पंच की हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों गांव की ही एक पानी टंकी पर चढ़ गए थे और वीडियो बनाकर वायरल किया था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने किसी तरह समझाइश देकर दोनों को नीचे उतारा और गिरफ्तारी की कार्रवाई की। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुसमा का है।

लोहे के कत्ते से ताबड़तोड़ वार कर ली जान

दरअसल ग्राम तुसमा के पंच भागवत साहू का गांव में ही रहने वाले सुनील केंवट और सोहित केंवट के साथ जमीन संबंधी पुराना विवाद था। भागवत ने जमीन को किसी के पास बिक्री कराई थी। जमीन की खरीदी बिक्री की रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पूरे पैसे नहीं मिलने से सुनील और सोहित का परिवार परेशान रहता था। 20 नवंबर 2021 की दोपहर भागवत साहू अपने घर की ओर से लौट रहा था तभी रास्ते में सुनील और सोहित ने उसका रास्ता रोककर विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने बीच बस्ती में ही पंच भागवत साहू पर लोहे के धारदार कत्ते से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और गले पर गंभीर चोट आने से भागवत की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें   कर्मियों में भारी रोष, हड़ताल के लिए सभी तैयार - बीएमएस

हत्यारों ने पानी टंकी पर चढ़कर हथियार समेत बनवाया वीडियो

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गांव में ही बने पानी टंकी में चढ़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उतारने का काफी प्रयास किया। इस दौरान आरोपी टंकी के ऊपर से ही हथियार लहराते रहे। युवकों ने हाथ में धारदार हथियार लेकर अपना वीडियो भी बनवाया और वायरल भी किया। कई घण्टे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह समझाकर पुलिस ने दोनों को नीचे उतारा और गिरफ्तारी की कार्रवाई की थी। अब इस मामला में कोर्ट ने दोनों को फांसी की सजा सुनाई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : मामूली विवाद को लेकर तलवार से हमला करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बालोद में पहली बार जिजीविषा कार्यक्रम का आयोजन, एम्पलाय- एम्पलायर्स मीट में 500 से ज्य़ादा युवाओं को मिला रोजगार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   लापरवाही और निष्क्रियता बरतने पर उपवन क्षेत्रपाल और वनपाल बीट प्रभारी निलंबित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending