छत्तीसगढ़
Bilaspur: हत्या के आरोपी को पचपेड़ी पुलिस द्वारा घटना के चंद घंटों में ही किया गया गिरफ्तार
आरोपी का नाम पता : जोहान यादव पिता मान सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी चिल्हाटी बस स्टैंड के पास थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर।
बिलासपुर| दिनांक 18 नवंबर 2022 को दोपहर में डायल 112 के माध्यम से सूचना मिला की ग्राम लोढ़ाबोर गौठान जंगल के पास एक व्यक्ति का शव मिला है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से मारने का चोट का निशान दिखाई दे रहा है सूचना पर उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर हमराह स्टाफ के घटनास्थल पहुंच जानकारी लिया गया प्रार्थी गुलशन केवट पिता इतवारी केवट उम्र 24 वर्ष निवासी चिल्हाटी थाना पचपेड़ी के द्वारा मौके पर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का छोटा भाई किशन केवट घर आकर प्रार्थी को बताया कि उसका फूफा सनी केवट के लाश लोढाबोर गौठान के आगे जंगल में पड़ा है जिसके गला सिर में गहरा चोट का निशान दिखाई दे रहा है जो घटना स्थल पर मृत अवस्था में पड़ा है किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या करने की नियत से धारदार हथियार से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया गया है जिस पर मर्ग इंटीमेशन लेकर धारा 302 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पु.उ.म.नि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी चकरभाठा गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पचपेड़ी मोहन भारद्वाज के द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु थाने से 03 टीम बनाकर अलग-अलग दिशा में रवाना किया गया | तीनों टीम एक दूसरे से संपर्क में रहकर गोपनीय तरीके से पतासाजी में लग गए लोगों एवं ग्रामीणों का ध्यान घटनास्थल की ओर आकर्षित किया गया ताकि अन्य लोग एवं आरोपी को पुलिस के द्वारा आसपास एवं गांव में पता तलास का भनक न लगे। दौरान पतासाजी के मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम चिल्हाटी का एक व्यक्ति संदेहास्पद है चूंकि संदेही एवं मृतक के बीच सुबह मुखबिर द्वारा अटल चौक पर आपस में वाद विवाद होते देखा गया था सूचना पर उक्त व्यक्ति को चिल्हाटी मेन रोड उसके घर के पास से घेराबंदी कर पकड़ थाना लाया गया जिसे पूछताछ करने पर पुलिस को काफी गुमराह करने का प्रयास किया गया परंतु सख्ती से पूछताछ पर आरोपी जोहन यादव द्वारा अपना जुर्म स्वीकरते आरोपी एवं मृतक शनी केवट चिल्हाटी अटल चौक के पास आपस में गाली गलौज कर वाद विवाद होने से मृतक द्वारा आरोपी को लोगों के सामने काफी गाली गलौज करना बताया बाद आरोपी वहां से अपने घर चिल्हाटी आया मृतक के गाली गलौज वाली बात को लेकर काफी आहत पहुंचना बताकर उसी रंजिश वश आरोपी अपने घर से फावड़ा नुमा रपली को लेकर अपने साइकल से मृतक शनी केवट को ढूंढते हुए जंगल की ओर निकल पड़ा जो मृतक शनी केवट लोढ़ाबोर गौठन जंगल के पास मिलने से उसको हत्या करने की नियत से धारदार रपली से दौड़ाकर मारना बताएं जिसका मौके पर ही मौत हो जाने से घटना में प्रयुक्त रपली को घटनास्थल से 200 मीटर आगे जंगल झाड़ी के अंदर छुपाना बताएं आरोपी के निशानदेही पर घटना स्थल से कुछ दूरी पर फावड़ा नुमा रापली जो छुपा कर रखा था बरामद किया गया एवं उसके घर से खून से सना उसका शर्ट को बरामद कर आरोपी को विधिवत् दिनांक 19/09/22 के 11 / 45 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में-निरी0 मोहन भारद्वाज, स ऊ नि सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक पवन सिन्हा तेज कुमार रात्रे, आरक्षक शिव बंजारे, हरिशंकर चंद्रा, सद्दाम पाटले, मूपेंद्र सिंह भारद्वाज, राकेश आनंद, छत्रपाल सिंह डेहरिया, दिनेश लहरे की महत्वपूण् भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
