छत्तीसगढ़
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर सचिन पायलट का बड़ा दावा कहा- ‘नतीजे ऐसे आएंगे कि आपने
Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट राजधानी में पार्टी के कार्यालय में दोपहर 3 बजे होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंच गए हैं.
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट (Sachin Pilot) गुरुवार को रायपुर (Raipur0 दौरे पर आए. यहां उन्हें प्रदेश कार्यालय में पार्टी मीटिंग में हिस्सा लेना है. वहीं, कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में सचिन पायलट ने यह दावा किया कि इस बार लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के विपरीत परिणाम आएंगे जो लोगों ने सोचा नहीं होगा. यहां उन्होंने राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कांग्रेस को मिले न्योते के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी और कहा कि धर्म और राजनीति को अलग करके देखा जाना चाहिए.
सचिन पायलट ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली हार पर कहा कि जो परिणाम आया उसकी हमलोगों को उम्मीद नहीं थी. चुनाव में हार जीत होती रहती है. लेकिन लोकसभा चुनाव हमलोगों के फेवर में जाएगा. लोकसभा में विपरीत परिणाम आएंगे जो आपने सोचा नहीं होगा.
सीट शेयरिंग पर यह बोले पायलट
इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग के मुद्दे पर पायलट ने कहा, ”इंडिया एलायंस में सीट बंटवारे की बातचीत चल रही है. बहुत जल्द सबकुछ हो जाएगा. इंडिया एलायंस मजबूती से चुनाव लड़ेगी और 2024 में सरकार बनाएगी. बीजेपी के खिलाफ हमलोग मजबूती के साथ लड़ेंगे, एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी. राज्य में हमलोग के पास युवा और अनुभवी दोनों नेता हैं. कांग्रेस पूरे जोश के साथ मैदान में उतरेगी.”
मंदिर आस्था का विषय है- पायलट
उधर, राम मंदिर के मुद्दे पर सचिन पायलट ने कहा, ”मंदिर मेंं कोई कभी भी जा सकता है वह उसके आस्था का विषय है. इस मुद्दे का राजनीतिकरण किया जा रहा है. धर्म और राजनीति को अलग-अलग देखना चाहिए.” दरअसल, कांग्रेस को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया था लेकिन इस न्योते को ठुकरा दिया गया है. यहां तक कि कांग्रेस की ओर से सार्वजनिक बयान जारी कर कहा गया है कि सोनिया गांधी और पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे.
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
