Connect with us

छत्तीसगढ़

CG News: स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश, सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर दूसरे टीके के साथ ही प्रिकॉशन डोज भी लगाने कहा…

Published

on

रायपुर| स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर प्रदेश में जो लोग कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक और प्रिकॉशन डोज लेने से रह गए हैं, उन्हें जल्द ये टीके लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमण से बचाव तथा उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए परिपत्र में कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण एक प्रभावी माध्यम है। कोविड संक्रमण के विरूद्ध प्रतिरक्षा विकसित करने के लिए प्रथम एवं द्वितीय डोज़ के साथ ही प्रिकॉशन डोज़ भी लगवाया जाना अति आवश्यक है। 

यह भी पढ़ें   Health Tips: झुर्रियां छीन रही है आपके चेहरे की खूबसूरती? इस चीज से वापस जवां होगी स्किन....

प्रसन्ना ने कलेक्टरों को लिखे पत्र में बताया है कि 18 वर्ष व अधिक आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों को 15 जुलाई 2022 से शासकीय कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों में निःशुल्क प्रिकॉशन डोज़ लगाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत यह अभियान 30 सितम्बर 2022 तक चलाया जायेगा। उन्होंने कलेक्टरों को कोविड-19 टीकाकरण की नियमित समीक्षा कर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश में अब तक (20 सितम्बर तक) चार करोड़ 93 लाख 646 टीके लगाए गए हैं। इनमें से दो करोड़ 24 लाख 25 हजार 673 टीके पहली डोज के रूप में, दो करोड़ एक लाख 86 हजार 988 टीके दूसरी डोज तथा 66 लाख 87 हजार 985 टीके प्रिकॉशन डोज के तौर पर लगाए जा चुके हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर! कल बंद रहेगा शराब दुकान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: नागरिक संविधान में प्रदत्त अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझें अरुण साव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मां ने 18 महीने के मासूम को बड़ी बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो देख सहम गए लोग
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending