Connect with us

छत्तीसगढ़

अंतर्राज्यीय ठग का भंडाफोड़, बिजली बिल भुगतान के नाम पर ऐंठे 1 लाख 48 हज़ार रुपए, पुलिस ने झारखंड से दबोचा

Published

on

भिलाई। जिला पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठग गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि ठगी ने बिजली बिल के नाम पर लोगों से पैसे एंठता था। पुलिस ने झारखंड के कुख्यात जामताड़ा शातिर आरोपी को हिरासत में ले लिया है, इस दौरान आरोपी से ठगी में इस्तेमाल किये जाने वाले लेपटॉप मोबाइल फोन और सीम भी बरामद किये गए है।

बता दें कि जुलाई माह में सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहका निवासी पुष्पेंद्र गजेंद्र को बिजली बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटने सम्बंधी मैसेज आया। जिसमे कार्रवाई से बचने दिए गए नम्बर पर संपर्क करने की बात कही। दिए गए नम्बर पर कॉल करने पर खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताकर क्विक सपोर्ट नाम का एप्लिकेशन डाउनलोड करने कहा गया। जिसके बाद प्रार्थी के खाते से 1 लाख 48 हज़ार रुपये पार हो गए। जिसकी शिकायत पीड़ित ने सुपेला थाने में दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें   संवरेगा रायगढ़ स्टेडियम ताकि खिलाड़ी खेलें, बढ़ें, जीतें

शिकायत के बाद सुपेला पुलिस और एन्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट सयुक्त रूप से इस मामले को सुलझाने में लग गई। प्रार्थी द्वारा दिये गए फोन नम्बर के आधार पर पुलिस झारखंड के जामताड़ा पहुंची। 5 दिनों तक रोड ठेकेदार बन कर जामताड़ा में ही रुकी रही। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि उसके तीन साथी अब भी फरार है जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कई चौकाने वाली बाते सामने आयी।

दरअसल जिस गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। करीब एक हज़ार की आबादी वाले उस गाँव मे करीब एक चौथाई लोग साइबर ठगी का ऐसा ही कारोबार चला रहे है। अकेले आरोपी ने ही अपने साथियों के साथ मिल कर 100 से अधिक ठगी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: राज्य सरकार ने दो IAS अधिकारियो को दिया अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   संवरेगा रायगढ़ स्टेडियम ताकि खिलाड़ी खेलें, बढ़ें, जीतें
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Raipur By-election 2024 : रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव : मतदाता अधिकारियों-कर्मचारियों को वोट देने लिए 13 नवम्बर को मिलेगा सवैतनिक अवकाश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending