छत्तीसगढ़
Bilaspur: सती श्री ज्वेलर्स में डकैती एवं गोलीकांड के 20 माह से फरार आरोपी को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता
बिलासपुर| दिनॉक 25.01.2021 को रात करीब 07ः55 बजे थाना सकरी क्षेत्र के अंतर्गत सती श्री ज्वेलर्स दुकान में अचानक चार नकाबपोश आरोपियों ने एक साथ दुकान के अंदर घुसकर डकैती का प्रयास किया, जहॉ ज्वेलर्स शाप के संचालक आलोक सोनी के द्वारा किये जा रहे विरोध को देखते हुए दो आरोपियों ने घटना स्थल पर ही उन पर गोली चलाकर घायल कर दिया था। प्रकरण में सकरी पुलिस के द्वारा तत्काल मौके में पहुचकर कार्यवाही प्रारंभ किया गया। प्रार्थी उदित सोनी पिता कैलाश सोनी उम्र 31 वर्ष साकिन ईदगाह चौक बिलासपुर के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना प्रारंभ किया गया। उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में पुलिस की कई टीमे तैयार कर प्रकरण में 05 आरोपियो को गिरफतार किया गया था।
घटना में शामिल एक अन्य आरोपी घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। जिसके गिरफतारी हेतु सतत् प्रयास किया जा रहा था। फरार आरोपी के संबंध में जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा अपराध गंभीर प्रकृति की होने से तत्काल आरोपी की गिरफतारी हेतु आवष्यक दिषा-निर्देष देने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी सकरी द्वारा अपने स्टाफ से विशेष टीम तैयार कर तत्काल झारखण्ड रवाना किया गया।
प्रकरण के आरोपी के संबंध में मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी मोहम्मद लालू अंसारी पिता जौहर अंसारी उम्र 27 साल निवासी दुर्गीपारा बडकाकाना थाना परतातु जिला रामगढ़ झारखण्ड को दिनॉक 27.09.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजनो को अवगत कराकर बिलासपुर लाया गया। जिसे न्यायालय पेश किया गया। जहां पर आरोपी को केन्द्रीय कारागार बिलासपुर भेजा गया है। प्रकरण में और कोई आरोपी गिरफतार किया जाना शेष नही है।
उपरोक्त प्रकरण में आरोपी के पतासाजी कर गिरफतारी में थाना प्रभारी सकरी सागर पाठक प्र.आर.1500 धर्मेन्द्र शर्मा प्र.आर. 405 राजेश्वर क्षत्री, आर.1350 संजय यादव,, आर 1419 संजय बंजारे आर. 1280 मनीष साहू, की विषेष योगदान रहा।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized1 day ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized7 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized15 hours ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
