Connect with us

छत्तीसगढ़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने पुलिस, अभियोजन, चिकत्सा , एवं FSL के अधिकारियों की ली बैठक

Published

on

Senior Superintendent of Police Bilaspur held a meeting of officers of Police, Prosecution, Medical, and FSL

बिलासपुर| पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर के निर्देशानुसार उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के द्वारा दिनांक 29/09/2022 को बिलासागुडी में पुलिस , अभियोजन , चिकित्सा विभाग एवं क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोशाला के अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने एवं विवेचना में होने वाली परेशानियों और होने वाले अनावश्यक विलंब को दूर करने के लिए एक संयुक्त बैठक ली गई जिसमें सभी विभाग से उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रकरण की विवेचना एवं न्यायलयीन प्रक्रिया में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर समस्या का निराकरण कैसे किया जाए के सबंध में चर्चा की गई ताकि प्रकरण की बेहतर विवेचना हो सके और बेहतर तरीके से प्रकरण को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा सके। बैठक के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्दी प्रदाय किया जाय, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का यथासंभव स्पष्ट कारण दिया जाय, प्रकरण में आवश्यक हो उसी में विसरा सुरक्षित रखा जाय, प्रकरण में जप्त प्रदर्श को परीक्षण हेतु एफ०एस०एल० भेजने दौरान विवेचकों द्वारा की जाने वाली त्रुटियों, विवेचकों द्वारा की जाने वाली त्रुटियां जिनके कारण अभियुक्त को लाभ हो सकता है और इन सब त्रुटियों से कैसे बचा जा सकता है इत्यादि बिंदुओं पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें   सुकमा: जिला उद्योग प्रबंधक ने की खुदकुशी, जाँच में जुटी पुलिस

बैठक में पुलिस विभाग से सहायक पुलिस महानरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IUCAW , नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली एवम थाना प्रभारीगण, अभियोजन से उप संचालक अभियोजन एवं सहायक लोक अभियोजन अधिकारीगण, चिकित्सा विभाग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर एवं खंड चिकित्सा अधिकारीगण तथा क्षेत्रीय न्यायालयिक विधि विज्ञान प्रयोशाला से प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   परिवारिक जमीन विवाद पर बहु का गला दबा कर हत्या करने वाले आरोपी सांस, ससुर गिरप्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिग को लेकर तैयारियां शुरू
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सुकमा: जिला उद्योग प्रबंधक ने की खुदकुशी, जाँच में जुटी पुलिस
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending