छत्तीसगढ़
CG News : 6 ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच, 4 एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट से होगी यात्रा
बिलासपुर। अनेक त्योहारों के सीजन के चलते ट्रेनों की डिमांड बढ़ने लगी है। नवरात्र पर्व के साथ ही दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के सीजन में बंद ट्रेनों को चालू करने के बजाए ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाकर यात्रियों को राहत देने का दावा कर रहा है। रेलवे ने 6 ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने के साथ ही चार एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल टिकट से यात्रा करने की छूट देने का फैसला लिया है।
अक्टूबर और नवंबर महीने में एक के बाद एक लगातार त्योहार है। नवरात्र के साथ ही दशहरा पर्व में ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ रहेगी। ऐसे में ट्रेन प्रभावित होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दशहरा पर्व में अवकाश की वजह से भी यात्रा करने वालों की संख्या ज्यादा हो गई है। इस महीने दीपावली पर्व और नवंबर में छठ पूजा त्योहार आने वाले हैं, इसके लिए ट्रेनों में अभी से बुकिंग चल रही है। स्थिति यह है कि, यात्रियों को कंन्फर्म बर्थ नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि रेलवे प्रशासन ने जिन गाड़ियों में यात्रियों की डिमांड बढ़ी है, उनमें एक्स्ट्रा कोच लगाने का आदेश जारी किया है।
इनमें लगेंगे एक्स्ट्रा कोच
गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा दुर्ग से 1 नंबवर से निजामुद्दीन से 2 नवंबर से स्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी।
गाड़ी संख्या 20847/20848 दुर्ग-ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा दुर्ग से 2 नवंबर से तथा ऊधमपुर से 3 नवंबर से स्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी।
गाड़ी संख्या 18213/18214 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा दुर्ग से 6 नवंबर से तथा अजमेर से 7 नवंबर से स्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी।
सुपरफास्ट पूजा स्पेशल की सुविधा 28 सितंबर तक
रेलवे कहना है कि, राष्ट्रीय त्यौहारो और रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दुर्ग-हटिया-दुर्ग के मध्य चल रही 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट पूजा स्पेशल की सुविधा 28 सितंबर तक चल रही है, जिसका 27 जनवरी 2023 तक विस्तार किया जा रहा है। यह गाड़ी दुर्ग से हटिया के लिए प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को 5 अक्टूबर से 27 जनवरी 2023 तक 08186 नंबर के साथ चलेगी। इसी तरह विपरीत दिशा मे भी यह ट्रेन हटिया से दुर्ग के लिए प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को 4 अक्टूबर से 26 जनवरी 2023 तक 08185 नंबर के साथ चलेगी। इस गाड़ी में 2 एसएलआर, 5 सामान्य, 1 एसी टू और 4 स्लीपर सहित कुल 12 कोच रहेंगे।
अनारक्षित टिकट के साथ यात्रा कर सकेंगे
इसी तरह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 11040 गोंदिया-छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस के एस-2 एवं एस -7, गाड़ी संख्या 12855/12856 बिलासपुर-इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के एस-10 एवं एस-11, गाड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस के एस-6, गाड़ी संख्या 18207 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस के एस-13 को सामान्य कोच घोषित किया गया। इस व्यवस्था के साथ ही यात्री इन गाड़ियों में अनारक्षित टिकट के साथ यात्रा कर सकेंगे। यह सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
