Connect with us

कोरोना

COVID-19 in India: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 4.12 लाख नए केस, 3980 लोगों की मौत

Published

on

नई दिल्ली। Corona Cases in India: बता दें कि पिछले एक दिन में देशभर में कोरोना (Corona) के 4 लाख 12 हजार 262 पॉजिटिव केस (Positive Case) सामने आए हैं जबकि 3,980 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. ये दूसरी बार है जब एक दिन में कोरोना के 4 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं.

Coronavirus outbreak in India Latest Update: देश में कोरोना (Corona) की दूसरी लहर और भी ज्‍यादा खतरनाक होती जा रही है. देश में कोरोना संक्रमित मरीजों (Corona Patient) की संख्‍या हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है.

पिछले 24 घंटे में नए मरीजों और मौत के आंकड़ों ने पुराने सभी रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त कर दिए हैं. बता दें कि पिछले एक दिन में देशभर में 4 लाख 12 हजार 262 पॉजिटिव केस (Positive Case) सामने आए हैं, जबकि 3,980 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.

यह भी पढ़ें   बारात में जाने से पहले ही फ़िल्मी स्टाइल में दूल्हे को उठा ले गई स्वास्थ्य विभाग की टीम, इंतजार करते रह गए लड़की वाले, मचा बवाल

ये दूसरी बार है जब एक दिन में कोरोना के 4 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं. इससे पहले 30 अप्रैल को 4 लाख 2 हजार 14 मामले सामने आए थे. उस दिन 3525 मरीजों की मौत हुई थी.

पिछले 24 घंटे में कोरोना से होने वाली मौत के बाद देश में कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 2,30,168 से अधिक हो गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,10,77, 410 हो गए हैं. ये आंकड़े इस लिए भी डराने वाले हैं क्‍योंकि पिछले 24 घंटे में ठीक हुए मरीजों की संख्या कल के मुकाबले कम हुई है. मंगलवार को 3.37 लाख मरीज ठीक हुए थे, वहीं आज 3.29 लाख मरीज ही ठीक हुए हैं.

यह भी पढ़ें   अब कोहराम मचाने के लिए के लिए आ रहा है Corona का थर्ड वेव? छत्तीसगढ़ AIIMS डायरेक्टर बोले- तैयार रहने की जरूरत

कोरोना महामारी से सबसे ज्‍यादा महाराष्‍ट्र प्रभावित दिख रहा है. पिछले 24 घंटे में महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमण के 57,640 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इसी दौरान राज्‍य में 920 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में राज्‍य में 57,006 लोगों को कोरोना से ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दी गई है. इसके बाद महाराष्‍ट्र में कोरोना संक्रमण के कुल केस बढ़कर 48,80,542 हो गए हैं. साथ ही कुल मौतें 72,662 हो गई हैं. अब महाराष्‍ट्र में कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 6,41,596 हो गए हैं.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरोना

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल

Published

on

रायपुर।  देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।

यह भी पढ़ें   पोर्न स्टार से जुड़े मामले में डोनाल्ड ट्रंप पर चलेगा मुकदमा, हो सकती है सजा!

Continue Reading

कोरोना

पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम

Published

on

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें   लोकसभा चुनाव लड़ेगी पाकिस्तान से आई सीमा हैदर, इस पार्टी ने दिया ऑफर
Continue Reading

कोरोना

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज

Published

on

Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें   Cricket : चेन्नई सुपरकिंग्स के इस धाकड़ खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, याददाश्त गंवाई, इस तरह हुआ हादसा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending