Connect with us

छत्तीसगढ़

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने वर्धा प्रवास के दौरान सेवाग्राम का किया भ्रमण

Published

on

Governor Anusuiya Uikey visited Sevagram during his stay in Wardha

राज्यपाल अनुसुईया उइके अपने वर्धा प्रवास के दौरान आज सेवाग्राम स्थित बापू कुटी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण सेवाग्राम परिसर को देखा और  महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन से जुड़े विभिन्न स्थानों का अवलोकन किया। बापू कुटी के भ्रमण के दौरान कुटी के विभिन्न कक्षों में पहुंची और शान्ति स्थल में रखा चरखा भी चलाया। राज्यपाल उइके ने वहां उपस्थित लोगों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दी और सेवाग्राम तथा गांधी जी के विषय में अपने विचार साझा किये। राज्यपाल ने सेवाग्राम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त की।

 राज्यपाल सुश्री उइके
उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण समय वर्धा ग्राम में बिताए और उन्होंने सेवाग्राम की स्थापना की।
इस दौरान राज्यपाल उइके ने विजिटर बुक में गांधीजी के सत्य और अहिंसा से जुड़े उनके विचार व दर्शन तथा आजादी के महत्त्व आदि के बारे में भी लिखा। राज्यपाल ने स्वतंत्रता संग्राम में गाँधीजी की भूमिका, सद्भावना और भाईचारे की भावना से देश को एकजुट करने के उनके प्रयास को लेकर भी अपने विचार व्यक्त किये। राज्यपाल ने बापू की कुटिया के भ्रमण को अपने जीवन का महत्वपूर्ण और गौरवमयी दिन बताया। उन्होंने देशवासियों से गांधी जी के दर्शन व संदेश को अपने जीवन में उतारकर भाईचारा और एकजुटता बनाए रखने का आग्रह भी किया।

यह भी पढ़ें   CG: सरसों के तेल में बना खाना खाकर सीआरपीएफ़ के 28 जवान बीमार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   भाजयुमो ने जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में किया यातयात थाने का घेराव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने कुष्ठ बस्ती में कराया वेक्सिनेशन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG: जिला अस्पताल से विचाराधीन कैदी फरार, पेशी के दौरान तबियत खराब होने किया गया था भर्ती
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending