छत्तीसगढ़
Bilaspur: मोटरसाइकिल एवं मोबाइल चोरी का आरोपी चढ़ा सिविल लाइन पुलिस के हत्थे
बिलासपुर| प्रार्थी प्रशांत वर्मा दिनांक 16.06.2022 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थीं कि वह अपने दोस्त विजय को उसके गांव और अमेरी, दिनांक 15.06.2022 के रात्रि 11:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्रो सिल्वर रंग क्रमांक सीजी 10 EH 6193 से छोड़ने गया था, वापस अपने मोटरसाइकिल से आते समय अमेरी चौक के पास बारिश के पानी में रोड में फिसल कर गिर जाने से बेहोश हो गया, दूसरे दिन सुबह 6:00 बजे उठा तो देखा उसका मोटरसाइकिल एवं जेब में रखे उसके विवो कंपनी का मोबाइल एवं पर्स जिसमे 1500/- रूपये थे, जो नहीं था को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 648 / 2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया ।
इसकी सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मंजू लता बाज को दी गई थी। मामले में अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर धरपकड करने के निर्देश प्राप्त होने से, आदेश के परिपालन में थाना प्रभारी सिविल लाइन परिवेश तिवारी के नेतृत्व में विवेचक के साथ टीम तैयार कर आरोपी की पता तलाश जा रही थी, जो पता तलाश पर सायबर सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदेह के आधार पर संदेही भुदेश उर्फ दद्दू यादव पिता दिनेश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास वार्ड क्रमांक 2 विष्णु नगर कुदुदंड थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ को पकडकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ में जुर्म करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से 01 नग मोटरसाइकिल हीरो होंडा पैशन प्रो एवं एक नग विवो कंपनी का मोबाइल को जप्त किया गया है। आरोपी को आज दिनांक को गिरफतार कर रिमांड पर भेजा गया है
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही मे सिविललाइन थाना प्रभारी श्री परिवेश तिवारी, उप निरीक्षक रमेश पटेल, आरक्षक सरफराज खान, राजेश नारंग, देवेंद्र दुबे, विकास यादव, एवम् ACCU के आरक्षक विकास राम की अहम भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized3 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
