छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के करीबी नेता के साथ भाषण देने के दौरान धक्का-मुक्की
जशपुर, 24 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई के भीतर मतभेद रविवार को एक बार फिर खुलकर तब सामने आए, जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव के समर्थक माने जाने वाले एक नेता को जशपुर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कथित तौर पर भाषण देने से रोका गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव सप्तगिरी उलाका के अलावा अन्य नेता भी मौजूद थे।
कथित घटना के एक वीडियो में जशपुर जिले के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल मंच से समारोह को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अचानक एक अन्य नेता इफ्तिखार हसन, अग्रवाल से माइक छीनने की कोशिश करते और उन्हें धक्का देते नजर आ रहे हैं। यह सम्मेलन रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित जशपुर कस्बे के एक सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया था।
अग्रवाल ने कहा कि जब उन्होंने अपने भाषण के दौरान कथित सत्ता-साझा समझौते के अनुसार टी एस सिंह देव को मुख्यमंत्री के रूप में पदोन्नत करने में देरी पर सवाल उठाया तो हसन और अन्य लोगों ने कथित रूप से उनके साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की।
अग्रवाल ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”2013 से 2018 के अंत तक जशपुर कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मैंने जिले में पार्टी के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। 2018 के विधानसभा चुनाव में, कांग्रेस ने भाजपा से जिले की तीनों सीटें- पत्थलगांव, जशपुर और कुंकुरी को छीन लिया। पार्टी की जीत की तमाम कोशिशों के बावजूद विधानसभा चुनाव के बाद मुझे जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया।”
इस बीच, हसन ने अग्रवाल के आरोपों को खारिज किया है। वहीं, भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई ने भी घटना का कथित वीडियो साझा कर कांग्रेस पर निशाना साधा है।
भाषा शफीक वैभव
वैभव
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized4 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
