Connect with us

छत्तीसगढ़

कांग्रेस से इस्तीफा के बाद वरिष्ठ आदिवासी नेता ने किया नई पार्टी का ऐलान!

Published

on

कांकेर। कांग्रेस से 2 दिन पूर्व इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने आदिवासी समाज के नेतृत्व में नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। अरविंद नेताम ने चुनाव आयोग को पार्टी का नाम भेजा है और चुनाव आयोग से सहमति का इंतज़ार है, अरविंद नेताम ने पार्टी का नाम हमर राज पार्टी बताया है। अरविंद नेताम की पार्टी छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में 50 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है, साथ ही बसपा और सीपीआई से गठबंधन की बातचीत भी जारी होने की जानकारी अरविंद नेताम ने दी है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking : कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित…यहां देखें रिजल्ट

Arvind Netam announced the new party कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांकेर पहुंचे अरविंद नेताम ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कांग्रेस सरकार की आदिवासी विरोधी नीति से परेशान होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है और अब आदिवासी समाज स्वंय राजनीतिक मैदान में अपने हक की लड़ाई लड़ने उतरेगा। उन्होंने बताया कि आदिवासी वर्ग के लिए 29 सीट आरक्षित है इन सभी मे पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी।

साथ ही करीब 20 सीट ऐसे है जहां आदिवासी वोटर 20 से 80 हजार तक है, ऐसे में यदि कोई दूसरा समाज आदिवासी समाज के साथ आकर चुनाव लड़ता है तो तो उनका साथ आदिवासी समाज देगा और पार्टी से उन्हें टिकट दिया जाएगा। अरविंद नेताम ने बताया कि बसपा और सीपीआई से गठबंधन की बातचीत जारी है, और लगभग तय है कि बसपा और सीपीआई के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अरविंद नेताम ने यह भी खुलासा किया कि वो स्वंय चुनाव मैदान में नही उतरेंगे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से दिवसीय फ्रांस दौरे पर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   चन्द्र भूषण ने बिलासपुर मंडल के अपर मंड़ल रेल प्रबंधक -II का पदभार ग्रहण किया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking : कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित…यहां देखें रिजल्ट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending