Connect with us

छत्तीसगढ़

Bilaspur : हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम में सबकी सहभागिता पर कलेक्टर ने दिया जोर, आगामी 13 से 15 अगस्त तक घर-घर में सम्मानपूर्वक फहराया जायेगा तिरंगा

Published

on

बिलासपुर| इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और बढ़ाने के लिए ’हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम ज़िले में भी आगामी 13 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सबकी सहभागिता की अपील की है।

राज्य शासन द्वारा स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी किये गये है। जारी निर्देशों के अनुसार जिले के अंतर्गत सभी सार्वजनिक उपक्रमों, स्व सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारी एवं उनके परिवार को सक्रिय भागादारी सुनिश्चित करने कहा है। कार्पाेरट और निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1058.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य सरकार की वेबसाइटों और सोशल मीडिया का उपयोग कर जागरूकता का निर्माण कर तथा अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम को हर घर तिरंगा डॉट कॉम के माध्यस से लिंक करने, शासन स्तर पर मॉनिटरिंग कर ग्राम सरंपचों एंव पंचायत के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित कर तिरंगा कोड को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त तिरंगा की मांग का पता लगाने के लिए ग्राम सभा आयोजित करने, शासकीय स्तर पर प्रत्येक गांव में तिरंगा वितरण और बिक्री केंद्र स्थापित करने, स्थानीय स्व सहायता समूहों को तिरंगा के निर्माण एवं ग्राम पंचायतों द्वारा बड़े पैमाने पर समूह में खरीदी को प्रोत्साहित करने, समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों में तिरंगा फहराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें   अनाधिकृत रूप से रेल पटरी पार करना (ट्रेसपासिंग) एक गंभीर अपराध है”

इसी प्रकार पॉम्पलेट, बैनर, स्टैण्डिज आदि के माध्यम से स्वतंत्रता सप्ताह हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने स्थानीय भाषाओं में प्रमुखता से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के सभी जिलों में तिरंगा के वितरक, बिक्री केंद्र के रूप में उचित मूल्य की दुकान का विशाल नेटवर्क स्थापित करने, स्वतंत्रता सप्ताह हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को तिरंगा भण्डारण एवं वितरण के लिए नोडल संस्थाओं के रूप में नामांकित किये जाने के निर्देश दिये गये है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 1058.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : भाजपा के 5 पार्षद 6 साल के लिए पार्टी से बाहर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   परिचय एशियन कुरास चैम्पयनशिप तजाकिस्तान के लिए भारतीय दल के कोच बने
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending