Connect with us

छत्तीसगढ़

सिम्स में महिला की मौत की जांच के आदेश, कलेक्टर ने दिए निर्देश

Published

on

  • हेल्प डेस्क दो दिन में शुरू करने कहा कलेक्टर ने सिम्स अस्पताल का किया निरीक्षण मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा |

बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स में इंजेक्शन से 56 वर्षीय महिला की कथित मौत पर संज्ञान लिया है। उन्होंने इस घटना की जांच के लिए टीम गठित की है। समिति को तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही उजागर होने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जायेगा। अस्पताल अधीक्षक डॉ सुजीत नायक ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जांच कमिटी का गठन कर लिया गया है। समिति ने जांच भी शुरू कर दी है।

कलेक्टर ने अस्पताल में ऐसी व्यवस्था शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने कहा जिसमें मरीज को केवल एक बार ही पंजीयन काउंटर पर आना पड़े। इसके बाद मरीज को सीधे ही सम्बन्धित विभाग में उपचार के लिए रखा जाए। मरीज के परिजन पंजीयन कक्ष में सारी औपचारिकताएं एक ही बार में पूरी कर सकें। निगम आयुक्त अमित कुमार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसके नायक सहित संबंधित अधिकारी भी निरीक्षण में साथ थे।

यह भी पढ़ें   रायपुर: धान खरीदी केंद्रों में पहुंचे कांग्रेसी : भूपेश-टीएस समेत कई बड़े नेता भी पहुंचे
कलेक्टर अवनीश शरण ने आज फिर सिम्स अस्पताल का जायज़ा लिया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं में वृद्धि के लिए जल्द हेल्प डेस्क बनाने कहा। उन्होंने कहा कि पंजीयन काउंटर के पास ही मरीजों को अस्पताल में सहूलियत देने हेल्प डेस्क स्थापित किया जाए। यहां एक डेडीकेटेड कर्मचारी नियुक्त करने कहा जो मरीजों को सभी तरह की जानकारी सरल भाषा में दे सके। कलेक्टर ने पूरे अस्पताल में घूम घूम कर साफ सफाई का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में तीन बार सफाई करने के निर्देश दिए।सुबह 7 से 09 बजे, 11 से 01 और शाम को 5 से 06 बजे नियमित साफ सफाई होने चाहिए।

कलेक्टर ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों को देखा। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैजुअल्टी और गार्डन के पास नाली निर्माण जल्द किया जाए। पीडब्ल्यूडी को बचेहुए टॉयलेट और ड्रेनेज का काम हर हाल में एक हफ्ते में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मरीजों के सुविधा पूर्वक आने - जाने के लिए 6 लिफ्ट हैं।

सभी चालू हालत में हैं। एक  और लिफ्ट का काम जल्द पूरा करने कहा। विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की। अस्पताल से मिल रहे भोजन, इलाज और दवाइयों की जानकारी ली।  परिजन शेड के किनारे ड्रेनेज को ठीक करने को कहा है। उन्होंने लेबर वार्ड, आपातकालीन वार्ड, ट्रायज, गार्डन, किचन शेड, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने निर्देश दिए।

डॉक्टर बेन बनाए गए पीआरओ
सिम्स अस्पताल में डॉक्टर ए. आर. बेन, प्रोफेसर ऑर्थोपेडिक्स विभाग को पीआरओ बनाया गया है। डॉक्टर बेन से मोबाइल नंबर 79999-01856 पर संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर ने श्री बेन को हमेशा मोबाइल फोन चालू रख मीडिया को तत्परता पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: विधायक समेत 16 पर नामजद एफआईआर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाली कुख्यात महिला आरोपी गिरफ्तार, अपनी बेटी को उतारी बाजार में....
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी समेत इन जिलों में हो रही बारिश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending