Connect with us

छत्तीसगढ़

हत्या के आरोपियों पर बिलासपुर पुलिस का कड़ा प्रहार

Published

on

बिलासपुर जिले में हत्या के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार सभी आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए सायबर सेल एवं तारबाहर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी
सुयश सिंह राजपूत (उम्र 31) – निवासी यदुनंदन नगर, बाजार चौक, तिफरा, थाना सिरगिट्टी
सक्षम पाण्डेय (उम्र 22) – निवासी पथर्रीपारा, कोरबा
संतोष सोनी (उम्र 27) – निवासी जोरापारा, मोपका, थाना सरकंडा
तुषार मजूमदार (उम्र 30) – निवासी राधिका विहार फेस-2, थाना सरकंडा
दामन सिंह (उम्र 24) – निवासी लिंक रोड, अग्रसेन चोक के पास
हर्षित गौरहा (उम्र 29) – निवासी राजकिशोर नगर, बिलासपुर
घटना का विवरण
दिनांक 24.10.2024 को मृतक हरिओम का अस्पताली मेमो पर थाना तारबाहर में मर्ग क्रमांक 22/2024 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान मृतक की मृत्यु संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर मामला गहराई से जांचा गया।

यह भी पढ़ें   हत्या के प्रयास के फरार आरोपी पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

पुलिस की जांच में यह सामने आया कि आरोपी सुयश और इंद्रजीत के बीच लेनदेन के विवाद के कारण मृतक हरिओम को फोन पर बुलाया गया था।

गिरफ्तारी एवं जप्ती
आरोपियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और डंडे को भी बरामद किया गया है।

विशेष योगदान
इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय साबद्रा, थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता, और सायबर सेल के अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: साइबर ठगी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, कुरियर सर्विस के नाम पर करते थे ठगी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   काम की खबर! क्या आपकी भी बंद हो चुकी है policy, जानिए कैसे फिर से शुरू कर सकते हैं ?
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   घर में घुसकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने दबोचा, धारदार चाकू बरामद
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending