Connect with us

छत्तीसगढ़

36वें नेशनल गेम्स: राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार अब तक जीते कुल 11 पदक

Published

on

36वें नेशनल गेम्स: राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार अब तक जीते कुल 11 पदक

गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार 09 अक्टूबर का दिन एक बार फिर प्रदेश के लिए चमकीला रहा जब कयाकिंग के, के-वन 500 मीटर इवेंट में कौशल नंदिनी ठाकुर ने रजत पदक प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियो का यह अब तक का 11वां पदक है। राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक जीतने पर मुख्यमंत्री बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही इस सफलता हेतु छत्तीसगढ़ केनोइंग कयाकिंग संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, कार्यकारी अध्यक्ष रोहित काले, महासचिव अभिजीत मिश्रा, भारतीय कयाकिंग एंड केनोइंग संघ के सह सचिव एवं इन खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से टेक्निकल ऑफिसर प्रशांत सिंह रघुवंशी सीडीएम अतुल शुक्ला, डिप्टी सीडीएम रुपेंद्र सिंह चौहान ने बधाई देते हुए आने वाले इवेंट के लिए शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें   कल 7 अगस्त को छत्तीसगढ़ के विभिन्न हाथकरघा वस्त्रों और शिल्पकला की बिखरेंगी छटा


7000 से ज्यादा खिलाड़ी 36 खेल विधा में हिस्सा ले रहे हैं
गौरतलब है कि गुजरात के विभिन्न शहरों में 12 अक्टूबर तक राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा। इसमें 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से 7000 से ज्यादा खिलाड़ी, 36 खेल विधा में भाग ले रहे हैं। इस राष्ट्रीय खेल में एक्वेटिक्स, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, कैनोइंग और कयाकिंग, साइकिलिंग, बाड़ लगाना, फुटबॉल, जिमनास्टिक, गोल्फ, हैंडबॉल, हॉकी, जुडो, कबड्डी, खो-खो, लॉन बाउल, मल्लखंब, नेटबॉल, रोलर स्केटिंग, रोइंग, रग्बी, निशानेबाजी, सॉफ्ट बॉल, सॉफ्ट टेनिस, स्क्वाश, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, ट्रायथलॉन, वालीबाल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, वुशु, योगासन आदि खेलों में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दोस्तों ने ही मिलकर की दोस्त की हत्या, दो नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Himachal Pradesh Rain Disaster: हिमाचल में कुदरत के 'जल प्रलय' से 60 की मौत, धराशाई हुए मकान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, नौकर ने मालिक को मारा चाकू
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending