Connect with us

छत्तीसगढ़

नवगठित सक्ती जिले को आप सभी के सहयोग से प्रदेश के श्रेष्ठ जिले के रूप में करेंगे विकसित एवम नवनिर्माण : नूपुर राशि पन्ना कलेक्टर शक्ति

Published

on

सक्ती– जिले को आप सभी के सहयोग से हम राज्य के श्रेष्ठ जिले के रूप में नव निर्माण करेंगे, उक्त आशय की बातें प्रेस क्लब द्वारा 22 सितंबर को की रात्रि स्थानीय सक्ती से सटे बगबुड़वा में स्थित वासु रिसोर्ट के लान में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए सक्ती जिले की नव पदस्थ प्रथम कलेक्टर आईएएस नूपुर राशि पन्ना ने कही, पन्ना ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सक्ती जिले का आने वाले समय में तेजी से विकास होगा तथा आप सभी ने जो सपना जिले को लेकर देखा है वह सभी आने वाले समय में हम सब मिलजुलकर इस जिले को नव निर्माण की ओर अग्रेषित करेंगे,कार्यक्रम को जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस एमआर अहिरे ने भी संबोधित करते हुए कहा कि जिला गठन के बाद हम सभी यहां की ट्रैफिक व्यवस्था एवं अन्य यातायात से संबंधित व्यवस्थाओं को भी सुचारू रूप से संपादित करने की दिशा में पहल करेंगे तथा आने वाले नवरात्रि,दशहरा एवं दीपावली पर्व को देखते हुए शहरवासी भी पुलिस प्रशासन के कार्यों में सहयोग करें एवं व्यवस्था को बेहतर बनाएं एस पी आहिरे ने पीहरिद की घटना का भी जिक्र करते हुए उस दरमियान सभी विभागों द्वारा दी गई सेवाओं के लिए अपने अनुभव भी बताया.

कार्यक्रम को सक्ती अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आईएएस रैना जमील ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मुझे सक्ती में तकरीबन 1 वर्ष व्यतीत हो गया है और मैंने आज पर्यंत तक इस अनुविभाग को शासन के निर्देशो के अनुरूप बेहतर बनाने का प्रयास किया है एवं आने वाले समय में भी आप सभी के सहयोग से बेहतर कार्य करेंगे, कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व आगंतुक अधिकारियों के सम्मान में श प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने उनका वेलकम करते हुए मंच तक लाया एवं भारत माता तथा छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन एवं अरपा पैरी की धार राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ

तत्पश्चात स्वागत उद्बोधन देते हुए श प्रेस क्लब के अध्यक्ष ईश्वर लोधी ने सक्ती जिले के पुराने इतिहास पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए सक्ती जिले का गौरवशाली इतिहास बताया एवं सक्ती जिले के अधिकारियों को भी आश्वस्त करते हुए कहा कि हम सभी पत्रकार साथियों का सहयोग सदैव प्रशासन के सकारात्मक कार्यों में रहेगा, कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए प्रेस क्लब के संरक्षक एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि आज प्रेस क्लब के अल्प समय के आग्रह में ही हमारे जिले के सम्मानीय अधिकारियों ने इस अभिनंदन समारोह में उपस्थित होकर हमारा गौरव बढ़ाया ,साथ ही शहर के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि जो कि खराब मौसम के बावजूद इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए उसके लिए हम सभी आभारी हैं, व इस सक्ती जिले को आप हम सभी मिलकर और अधिक ऊंचाइयों की ओर ले जाएंगे एवं छत्तीसगढ़ की सरकार ने जिस सोच से जिले का निर्माण किया है उसका लाभ आने वाले दिनों में लोगों को मिलेगा,कार्यक्रम का मंच संचालन सक्ति प्रेस क्लब सक्ती के सचिव कन्हैया गोयल ने किया

यह भी पढ़ें   पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, कुकर IED भी किया गया ब्लाट, सर्चिंग ऑपरेशन जारी

कार्यक्रम के दौरान पिहरिद की घटना के दौरान अपनी सेवाओं की अवधि में गंभीर रूप से घायल होने वाले लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राकेश द्विवेदी को भी मंच पर ससम्मान बुलाकर जिला अधिकारियों के हाथों से सम्मानित किया गया इस दौरान लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री चंद्रवंशी भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे, साथ ही पिहरिद की बोरवेल की घटना में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित लिमिटेड के सहायक अभियंता नंदकिशोर सोनी एवं निर्मलकर को भी बुलाकर विद्युत व्यवस्था बहाल रखने एवं सेवाएं देने के लिए उनका भी सम्मान किया गया साथ ही मंच पर जिलाधिकारियों के अभिनंदन समारोह के अवसर पर जिले की प्रथम कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, जिला पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे, एसडीएम आईएएस रैना जमील, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे, नगर पालिका शक्ति के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिथिलेश अवस्थी का भी सम्मान किया गया, साथ ही कार्यक्रम में सक्ती अंचल के प्रसिद्ध भजन गायक संतोष दास महंत एवं उनकी टीम ने बहुत सुंदर नवगठित सक्ती जिले पर अपनी स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से गीत एवं भजनों की प्रस्तुति दी जिस पर जिला अधिकारियों के करकमलों से प्रेस क्लब द्वारा उनका भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया व कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया गया जिस पर सभी ने भोजन ग्रहण किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेस क्लब के संरक्षक राजकुमार दरयानी, श्यामसुंदर अग्रवाल, महबूब खान, अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष ईश्वर लोधी, सचिव कन्हैया गोयल,उपाध्यक्ष नरेश गेवाडीन,रंजन सिन्हा,सह सचिव मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शम्सतमरेज पप्पू खान,कार्यकारिणी सदस्य शकील अहमद,राजीव लोचन सिंह,मोहन देवांगन, देवेंद्र राठौर, मेम कुमार साहू, अशोक अंगुरिया, दीनदयाल खेतान दीनु, संतोष सोनी लाला,सहित सदस्यगण मौजूद रहे तथा शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के आयोजित अभिनंदन समारोह में सक्ती शहर की विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक, धार्मिक,व्यापारी, राजनैतिक, संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यालयों के संचालक गण, विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी गण मौजूद रहे , प्रेस क्लब द्वारा मंच के माध्यम से सभी आगंतुक गणमान्य नागरिकों का भी संबोधन के माध्यम से उनका भी स्वागत किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   एपेक्स स्कूल में चेतना अभियान के तहत नशा मुक्ति का संदेश दिया गया
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   महान क्रिकेटर कपिल देव पहुंचे रायपुर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन ने दिये बेच कर लिया कइयों की जिंदगी रोशन करने का जिम्मा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending