छत्तीसगढ़
Bilaspur : दयालबंद में हुई 13.33 लाख रूपयों की लूट का पर्दाफाश
बिलासपुर . पुलिस ने सोमवार की शाम को बिजली ऑफिस, दयालबंद में हुई 13.33 लाख रूपयों की लूट का पर्दाफाश किया है . पुलिस ने मास्टर माइंड 60 वर्षीय व्यक्ति, एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को चंद घंटों में ही पकड़ लिया है . पकडे गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 11.70 लाख रूपये बरामद भी कर लिए हैं . एक आरोपी फरार है . पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है .
बिलासपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर ने मंगलवार की शाम बिलासागुड़ी में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रार्थी विरेन्द्र सोनवानी उम्र 22 वर्ष ने सिविल लाईन थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार की शाम 7.15 बजे वह बिजली बिल की जमा रकम को ए टी पी. मशीन से निकालकर गणना कर रहा था . उसी समय कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उसे नकली पिस्तौल दिखाकर और चाकू की नोक पर बिजली बिल की जमा रकम 13,33,000 रूपये लूट लिए और भाग खड़े हुए . प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 458, 395, 397, 120बी भादवि कायम कर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रदीप आर्य तथा एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई . पुलिस ने चंद घंटों के अंदर डकैती को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों को धर दबोचा जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है .
एसएसपी माथुर ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी पिंटू यादव (60) ही मास्टर माइंड था . उसने लूट का षडयंत्र करीब 15 दिनो पूर्व रचा था . पिंटू यादव बिजली ऑफिस में अक्सर बिल जमा करने आता रहता था और उसे ए.टी.पी. मशीन में अधिक रूपये होने की जानकारी भी थी . आरोपी पिंटू यादव पूर्व में बिजली ऑफिस में ही लाईन मैन का कार्य कर चुका है लेकिन एक दुर्घटना की वजह से वह दिव्यांग हो गया था .
एसएसपी ने बताया कि सोमवार को लूट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी 7 आरोपी दयालबंद स्थित नारियल कोटी के मधुबन श्मशान घाट पहुंचे . वहां उन्होंने लूट की रकम को आपस में बराबर-बराबर बांट लिया . उन्होंने प्रार्थी के पर्स एवं दस्तावेजों को मधुबन के पीछे स्थित झाडियो में एवं मोबाईल को नदी में फेंक दिया था .
एसएसपी माथुर के अनुसार 6 आरोपियों के पास से लूट की रकम 11,70,000/- रूपये जब्त कर ली गई है . शेष रकम एक आरोपी धर्मेंद्र यादव लेकर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है. आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा.
इस मामले में विशेष योगदान निरीक्षक प्रदीप आर्य, निरीक्षक हरविंद्र सिंह और उनकी टीम ने दिया.
गिरफ्तार आरोपी के नाम है _ 1. पिंटू यादव उम्र 60 वर्ष, करबला बिलासपुर 2. विक्की सिंह उम्र 28 वर्ष, मधुबन रोड लकड़ी टाल,
- मंगल सिंह गोड उम्र 19 वर्ष, मधुबन , 4. राजा गोड़ उम्र 22 वर्ष, मधुबन, 5: शुभम बैरा, उम्र 25 वर्ष, मधुबन गौशाला के पास, 6. एक अपचारी बालक।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized7 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized5 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized4 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized2 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
