Connect with us

छत्तीसगढ़

कुसमुंडा खदान में फिर हादसा, 20 फीट की ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत…

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल के कुसमुंडा खदान में मंगलवार की शाम फिर एक हादसा हो गया। इसमें एक मजदूर की जान चली गई। मृतक का नाम 33 वर्षीय महावीर सिंह कंवर, चुनचुनी बस्ती निवासी बताया जा रहा है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

इलाज के दौरान मजदूर की मौत

मिली जानकारी के अनुसार महावीर सिंह कंवर कुसमुंडा खदान में बन रहे समानता कंपनी के निर्माणाधीन बैंकर में पेंटिंग का काम करने लगभग 20 फीट ऊंचाई पर चढ़ा था। ऊंचाई पर कार्य करते समय वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। नीचे जमीन पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने की आवाज आने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उसकी सांस चल रही थी। आनन-फानन में उसे तत्काल कोरबा अस्पताल के लिए रवाना किया गया। यहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें   आजीविका गतिविधियों के संचालन से महिलाएं बढ़ीं सफलता की ओर

मृतक पहना था सेफ्टी बेल्ट

बताया जा रहा है कि मृतक ने कार्य के दौरान सेफ्टी बेल्ट पहना हुआ था, फिर भी वह कैसे गिर गया, यह जांच का विषय है। कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।

लगातार हो रहे हादसे

उल्लेखनीय ​है कि कुसमुंडा खदान में लगातार इस तरह के हादसे हो रहे हैं। सूत्रों की माने तो प्रबंधन और ठेका कंपनियों की ओर से सुरक्षा में बढ़ती जा रही लापरवाही इसकी मुख्य वजह है। 4 माह पहले मानिकपुर खदान में हुए हादसे में कर्मचारी की मौत के मामले में मंगलवार को एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही पर एफआईआर दर्ज हुआ है। निश्चित ही कुसमुंडा में हुए हादसे के बाद वहां भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार होने पर अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही हो सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर मोटर साइकल चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ बनेगा देश का ‘मिलेट हब’
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   चोरी का बाइक बेचने के लिए तलाश रहा था ग्राहक, पुलिस ने दबोचा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending