Connect with us

छत्तीसगढ़

वन परीक्षेत्र रघुनाथ नगर के क्षेत्र में खबर कवरेज करने पर पत्रकार को मिली घर पर आकर मारने की धमकी

Published

on

आदिवासी एक्ट का दुरुपयोग करते हुए सामने वाला भी दिया शिकायत पत्र

ब्यूरो रिपोर्ट सरगुजा, वीरेंद्र पटेल

रघुनाथनगर/बलरामपुर। वन परिक्षेत्र रघुनाथ नगर में सोनहत बीट के लोटा बहरा में गौठान निर्माण कार्य जारी है ग्रामीण मजदूरों द्वारा पत्रकार को जानकारी मिलती है कि उनके हाजिरी के साथ गड़बड़ किया गया है जिसका विरोध करने पर वहां के मेट मुंशी फंसाने का धमकी देते हैं तत्काल भारत टीवी 24×7 न्यूज़ चैनल से सरगुजा संभाग इंचार्ज वीरेंद्र पटेल ने खबर कवरेज करने मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से बातचीत कर कवरेज कर घर वापस आता है।


जहां रात लगभग 7:30 बजे वीरेंद्र पटेल को एक नंबर से फोन आता है और अपना नाम उमेश कुशवाहा बताते हुए कवरेज करने आने को कहा वही लोभ लालच देते हुए बार-बार बुलाया गया लेकिन पत्रकार द्वारा बार-बार मना करने पर वहां पर मौजूद किसी दूसरे व्यक्ति ने अभद्र बातों का प्रयोग करते हुए घर पर आकर मारने की धमकी दी जिसका सूचना पत्रकार द्वारा तत्काल फोन से रघुनाथ नगर थाना प्रभारी को दिया गया। वही वनरक्षक राजाराम पण्डो द्वारा फोन पर स्वीकारा जाता है कि नशे में यह सब हुआ आडियो रीकार्डिगं मौजूद है।

यह भी पढ़ें   शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष लेख, शिक्षकों के नवाचार से कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई के लिए मिले बेहतर विकल्प

दूसरे दिन जब पत्रकार मुकदमा दायर करने रघुनाथ नगर थाना पहुंचा तो वहां थाना प्रभारी उसकी मुकदमा दायर ना कर शिकायत पत्र देने की बात कही और पत्रकार द्वारा शिकायत पत्र थाने में दे दिया गया

आदिवासी एक्ट का किया जा रहा दुरुपयोग
तत्पश्चात वन विभाग के कुछ अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पत्रकार के पास मामले को समझौता करने के लिए फोन आता है और बार-बार फोन कर समझौता करने का दबाव बनाया जाता है पत्रकार द्वारा समझौता न करने पर आदिवासी एक्ट लगने की बात कही जाती है
#फोन ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है#

लगातार पत्रकार द्वारा समझौते से मना करने पर वन रक्षक राजा राम पण्डो द्वारा थाने में पत्रकार के खिलाफ आदिवासी एक्ट का शिकायत पत्र दिया जाता है

थाना प्रभारी के द्वारा 3 दिन तक पत्रकार का मुकदमा दायर नहीं किया गया

जिस दौरान तत्काल थाना पहुंचकर वाड्रफनगर एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच पड़ताल की और थाना प्रभारी रघुनाथ नगर द्वारा पीड़ित पत्रकार का धारा 507 के तहत मुकदमा दायर कर आरोपित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई जारी किया
मौके पर वाड्रफनगर एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल, थाना प्रभारी रघुनाथ नगर, वन परीक्षेत्राधिकारी रघुनाथ नगर एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहे

यह भी पढ़ें   ED ने शराब घोटाले मामले में चारों आरोपियों को किया कोर्ट में पेश

संविधान के चौथे स्तंभ पर दबाव सही नहीं है

आज मैं आपको बता दूं कि आज हमारे देश में पत्रकार जो संविधान के चौथे स्तंभ है आज के दिन पर सुरक्षित नहीं है लगातार पत्रकारों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है लेकिन शासन-प्रशासन को इस और तनिक भी ध्यान है सभी जगह पत्रकारों पर दबाव डाला जाता है लेकिन मैं आपको बता दूं आज से अगर हम ठान ले की कोई कितना भी दबाएं हम दबगें नहीं , कोई कितना भी झूठा आरोप लगाएं हम सुनेंगे नहीं हम सत्य की लड़ाई लड़ते रहेंगे और हम दुनिया को सच से रूबरू कराएंगे क्योंकि आज पूरा पत्रकार संघ एकजुठ है एकसाथ आज हमारे साथ देश की जनता है हम आपको हमेशा सच दिखाएंगे क्योंकि यही कलम की ताकत मेरी पहचान हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष लेख, शिक्षकों के नवाचार से कोरोना काल में बच्चों की पढ़ाई के लिए मिले बेहतर विकल्प
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   गोदावरी ने क्रॉस किया 70 फीट का लेवल, 32 साल बाद फिर भीषण बाढ़ के हालात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : शराब नशे की हालत में पाए जाने पर शिक्षक निलंबित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending