Connect with us

छत्तीसगढ़

ABVP कोरबा के नगर मंत्री मोंटी पटेल ने ज़िला व प्रदेश के युवाओं से कीअपील, ‘रक्तदान कर लगवाए वैक्सीनेशन’

Published

on

कोरबा| प्रदेश में जारी वैक्सीनेशन को लेकर हाईकोर्ट के हस्तछेप के बाद अब 18 से 44 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन प्रारम्भ हो चुका है लेकिन जानकारी के अनुसार वैक्सीनेशन होने के पश्चात आने वाले 60 से 90 दिन तक ब्लड नहीं दिया जा सकता, मशलन यह एक ब्लड की ज़रूरत मरीज़ों के लिए काफ़ी परेशानी का सबब बन सकता है,ऐसे में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद कोरबा के नगर मंत्री मोंटी पटेल ने ज़िला सहित प्रदेश भर के युवाओं से अपील किया की वैक्सीनेशन से पहले अधिक से अधिक ब्लड डोनेट कर आमज़नो की सहायता करें ।

यह भी पढ़ें   मौसम वाय परिहार ने जेईई मेंस के साथ- साथ 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी मारी बाजी


उल्लेखनीय है कि कोरोना से संक्रमित हुए नागरिक को प्लाज़्मा डोनेट करने के लिए 30 दिन से अधिक होना अनिवार्य हैं, और ऐसे में ज़रूरत मन्द लोगों को ब्लड नहीं मिल सकेगी, इसी को मद्देनज़र रखते हुए ज़िला अस्पताल कोरबा में ब्लड की अवस्यकता पढ़ने पर परिषद के कार्यकर्ता पहुँच कर ब्लड डोनेट किये साथ ही कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती महिला मरीज़ को B+ प्लाज़्मा ब्लड दिलवाया बालाजी ब्लड बैंक में भी आज ब्लड डोनेट किया गया|

कार्यकर्ताओं का कहना है कि ज़िले में ब्लड की अवश्यकता जिस प्रकार बढ़ रही है यह देखते हुए अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के छात्रा विभाग संयोजक सुश्री लक्ष्मी साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया है और ज़िले में रक्त की कमी नहीं होने का भी संकल्प परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया हैं ।जिसमें प्रमुख रूप से नगर मंत्री मोंटी पटेल, सन्नी यादव, अभिषेक साहू, राहुल निर्मलकर, निलू साहू, पंकज पटेल शुभांशु, विक्की, अविनाश पलेरिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   अचानकमार में रेड एलर्ट: बाघ की दहाड़ से दहशत में ग्रामीण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अवैध रूप से धारदार चाकू रखने वाला आरोपी चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अवैध रूप से धारदार चाकू रखने वाला आरोपी चढ़ा सरकंडा पुलिस के हत्थे, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending