Connect with us

छत्तीसगढ़

आवास सहित दर्जनों योजनाओं का फायदा मिलने से गदगद हैं हितग्राही

Published

on

बिलासपुर, 15 जनवरी 2024/बैगा और बिरहोर जनजाति समुदायों के दिन अब बहुरने लगे है। इसकी बानगी आज खोंगसरा में पीएम जनमन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में देखने को मिली। आवास योजना, हर घर नल जल योजना, उज्जवला योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने से समुदाय के हितग्राही गदगद है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खोंगसरा की मुन्नी बाई बैगा के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान खिल गई। जब उन्हें प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति मिली।

मुन्नी बाई बैगा बताती है कि पहले वह कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रही थी। योजना के तहत आवास निर्माण के लिए 40 हजार की पहली किश्त एवं आवास निर्माण स्वीकृति प्रमाण पत्र मिल जाने से अब वह चिंतामुक्त होकर अपना जीवन यापन कर सकेंगी। खोंगसरा की वृद्धा संचरी बाई को भी आवास निर्माण की स्वीकृति मिल गई है।

यह भी पढ़ें   CG: दशहरा उत्सव आयोजन की बैठक में हुआ विवाद, पूर्व पार्षद ने गुंडे बुलाकर पूर्व सैनिक को मरवाया चाकू

टाटीधार की रहने वाली श्रीमती प्रिंयका पटेल को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल का लाभ मिला। वे बताती है कि पहले पीने के पानी के लिए हमें काफी दूर जाना पड़ता था। अब घर पर ही नल कनेक्शन लग जाने से बहुत ही सहूलियत है और निरंतर पीने का स्वच्छ पानी मिल रहा है। इससे बीमारियों से बचेंगे।इन हितग्राहियों ने पीएम जनमन योजना की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   गौ पालन से गृहिणी रुक्मणी पटेल बनी आर्थिक स्वावलंबन की मिसाल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   गौ पालन से गृहिणी रुक्मणी पटेल बनी आर्थिक स्वावलंबन की मिसाल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बड़ी खबर : जीरम घाटी हत्याकांड में NIA को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending