छत्तीसगढ़
कोनी पुलिस द्वारा जुआ पर कार्यवाही जारी, 15 जुआरी गिरफ्तार
नाम आरोपी:- फड नं0 1
1 प्रदीप खूटे पिता लल्लूराम खूटे, उम्र 25 वर्ष
2.सुशील बघेल पिता संतोष बघेल उम्र 22 वर्ष
3.महेन्द्र सूर्यवंशी पिता विजय सूर्यवंशी, उम्र 24 वर्ष
4.बलरामप पटेल पिता राम पटेल, उम्र 31 वर्ष
- बेदीलाल पटेल पिता संतोष पटेल, उम्र 34 वर्ष
- विजय सूर्यवंशी पिता कैलाश सूर्यवंशी, उम्र 19 वर्ष
7.दीपक पटेल पिता मुखीराम पटेल, उम्र 28 वर्ष
8.राजा पात्रे पिता राजू पात्रे, उम्र 25 वर्ष
सभी निवासी-कछार थाना कोनी जिला बिलासपुर
नाम आरोपी:- फड नं0 2
1.गौरीशंकर बंदे पिता बैजनाथ बंदे, उम्र 34 वर्ष
2.अशोक सतनामी पिता छेदीलाल, उम्र 37 वर्ष
3.मनोज सूर्यवंशी पिता मनहरण सूर्यवंशी, उम्र 35 वर्ष - आकाश पात्रे पिता दीपक पात्रे, उम्र 18 वर्ष
- बसंत केंवट पिता गोपाल केंवट, उम्र 55 वर्ष
- दीपक पात्रे पिता रामकुशल पात्रे, उम्र 41 वर्ष
- श्रीराम यादव पिता स्व0 गरीबा यादव, उम्र 25 वर्ष
सभी निवासी-कछार, सेंदरी थाना कोनी जिला बिलासपुर
मामले का विवरण इस प्रकार है कि- दिनांक-11/02/2022 एवं 12/02/2022 को थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत ताश पत्ती पर रूपये पैसो की हार जीत का बाजी लगाकर जुआ खेलने की सूचना प्राप्त होने पर घटना के सबंध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को अवगत कराया गया, जो प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक, सरकण्डा, स्नेहिल साहू केे मार्गदर्शन पर निरीक्षक थाना प्रभारी सुनील तिर्की के कुशल नेतृत्व पर थाना कोनी के स्टाफ द्वारा ग्राम कछार रेत घाट के पास रेड कार्यवाही कर आरोपीगण प्रदीप खूटे, सुशील बघेल, महेन्द्र सूर्यवंशी, बलराम पटेल, बेदीलाल पटेल, विजय सूर्यवंशी, दीपक पटेल, राजा पात्रे सभी निवासी-कछार थाना कोनी जिला बिलासपुर से जुआ के फड से कुल जुमला रकम 3200 रूपये एवं 52 पत्ती ताश तथा ग्राम सेंदरी शराब भटटी के पास से आरोपीगण गौरीशंकर बंदे, अशोक सतनामी, मनोज सूर्यवंशी, आकाश पात्रे, बसंत केंवट, दीपक पात्रे, श्रीराम यादव सभी निवासी-कछार, सेंदरी थाना कोनी जिला बिलासपुर को रेड कार्यवाही कर 52 पत्ती ताश से रूपये पैसो का हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाये जाने पर फड से कुल 5140 रूपये कुल जुमला रकम 8340 रूपये जप्त कर आरोपिगणों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized5 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized4 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized3 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized1 day ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized8 hours ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
