Connect with us

छत्तीसगढ़

अवैध शराब ब्रिकी पर सिरगिट्टी पुलिस की कार्यवाही, 5 लीटर से अधिक देशी प्लेन शराब जब्त

Published

on


बिलासपुर। उप पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर के द्वारा जिले के सभी थाना/चैकी प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) स्नेहिल साहू के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर लगाकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। दिनांक 10.10.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि हाईटेक बस स्टैण्ड तिफरा मे आस्था नास्ता दुकान का संचालक मनोज सिंधी नामक व्यक्ति अपने दुकान मे शराब रखकर ब्रिकी कर रहा है कि सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौके पर पहुॅच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आस्था नास्ता दुकान मे बैठे एक संदेही को हिरासत मे लेकर नाम व पता पूछने पर अपना नाम मनोज मोटवानी पिता स्व. पारूमल मोटवानी उम्र 47 वर्ष निवासी श्लोक विहार पटवारी प्रशिक्षण केन्द्र के पीछे सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) का रहना बताया जिसके दुकान के अंदर पीले रंग के फुलदार थैला मे 31 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब जुमला 5.580 लीटर कीमती 2480 रूपये एवं ब्रिकी रकम 610 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर आरोपी को आज दिनांक 11.10.2022 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

     प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी पौरूष पुर्रे, प्र.आर. 610 शोभित केवट, आर. 1471 शशीकांत जायसवाल, आर. 837 अफाक खान, आर. 896 जितेंद्र राव जाधव, आर. 816 अशोक कोरम एवं आर. 1360 संजय यादव की अहम भूमिका रही।
यह भी पढ़ें   पुलिस मुख्यालय सभागार में लैंगिक संवेदनशीलता पर दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ उद्घाटन
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बस्तर कमिश्नर ने निर्माणाधीन मक्का प्रोसेसिंग प्लांट का किया निरीक्षण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Crime: बोरी में बंद मिली महिला की लाश, पूरे शरीर में चोटों के निशान...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के आयुष सिंह ठाकुर का इंडिया अंडर-19 में हुआ चयन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending