Connect with us

छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा : नेशनल लोक अदालत 11 सितम्बर को

Published

on

दंतेवाड़ा| राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार दिनांक 11 सितंबर 2021 को द्वितीय शनिवार सार्वजनिक अवकाश के दिन नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त लोक अदालत में राजीनामा योग्य मामले, मोटर दुर्घटना दावा एवं पारिवारिक विवादों से संबंधित मामले, चेक अनादृत वाले मामलें, धनवसूली वाले याद प्री-लिटिगेशन के मामले एवं न्यायालय में राजीनामा योग्य सभी पेंडिंग मामलें रखे जायेंगे। यह लोक अदालत वर्चुअल/विडियो कान्फ्रेंसिंग एवं भौतिक रूप से भी स्वतः उपस्थित होकर राजीनामा किए जा सकेगें। उक्त नेशनल लोक अदालत के संबंध में उसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद देवांगन, के निर्देश पर 27 अगस्त 2021 शुक्रवार को दत्तेवाड़ा के न्यायालय परिसर मध्यस्थता कक्ष में दोपहर 02.00 बजे बैठक आयोजित कीगई थी। जिसमें सभी न्यायिक अधिकारीगण, सचिव, सभी अधिवक्तागण, बैंक एवं बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक तथा विद्युत विभाग के अधिकारी/प्रतिनिधि तथा जगदलपुर से भी अधिवक्तागण उपस्थित हुए थे। माननीय जिला न्यायाधीश द्वारा सभी से सामान्जस्य स्थापित कर अधिक से अधिक प्रकरण लोक अदालत में रखकर प्री-सिटिंग कर निराकृत करने का निर्देश दिया गया है और लोगों को राजीनामा हेतु प्रेरित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें   जल जीवन मिशन के भुगतान नही होने से ठेकेदार, वेंडर, लेबर की दीवाली अंधकार में

उक्त लोक अदालत में अधिक अधिक प्रकरणों का राजीनामा के माध्यम से न्यायालय में लंबित लगभग 192 प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत किए जाने हेतु चिन्हांकित किया गया एवं 08 खंडपीठ का गठन कर प्रस्तावित लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु चर्चा की गई है। बैठक सफल रहा है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा तथा तालुका विधिक सेवा समिति/व्यवहार न्यायालय सुकमा, बीजापुर, बचेली, कोटा के न्यायाधीश/अध्यक्ष एवं कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा का संपर्क 07856-252534 ई-मेल आई डी disa-dantewada@gmail-com   से संपर्क कर सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि पर किया नमन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   18-44 आयु के नागरिकों के टीकाकरण हेतु आज शाम ‘CGTeeka’ पोर्टल का होगा शुभारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: कुछ ही देर में होगा फैसला, निलंबित आईपीएस जीपी सिंह की रिमांड आज हो रही खत्म
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending