Connect with us

छत्तीसगढ़

जल्द होगा बैगा आदिवासियों की समस्याओं का निराकरण

Published

on

मुंगेली : लोरमी के अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बसे बैगा आदिवासियों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण को लेकर जिले के कलेक्टर ने मैराथन बैठक की। मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने जनपद पंचायत लोरमी के सभाकक्ष में अचानकमार टाईगर रिजर्व क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा, पोषण आहार, राशन, सामाजिक पेंशन, शौचालय जैसे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों और अचानकमार क्षेत्र के सरपंच व सचिवों की संयुक्त बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए।

लापरवाही नही की जाएगी बर्दाश्त

उन्होंने कहा कि अचानकमार क्षेत्र के ग्रामीणजनों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अचानकमार क्षेत्र के ग्रामीणों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि अचानकमार क्षेत्र में लोगों को जहरीले जीव जंतु जैसे सर्प काटे जाने की सूचना मिलती रहती है। इससे बचाव के लिए एंटीस्नैक वेनम इंजेक्शन जैसे अन्य सभी प्रकार की आवश्यक दवाईयां स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्धता सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   रायपुर : पोषण वाटिका से सुधरी बच्चों की सेहत

ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश

problems of Baiga tribals :  उन्होंने अचानकमार क्षेत्र में एंबुलेंस की सेवाएं, स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे चिकित्सक एवं स्टाॅफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को दिए। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत गंभीर व मध्यम कुपोषित बच्चों को अंडा वितरण, गर्भवती व एनीमिक बैगा महिलाओं को प्रतिदिन गरम भोजन वितरण की जानकारी ली और सीडीपीओ को अचानकमार क्षेत्र में पोषण आहार वितरण की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अचानकमार क्षेत्र के शतप्रतिशत ग्रामीणजनों का आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए।

ग्रामसभा की बैठक में पारित करें ये प्रस्ताव

उन्होंने सरपंचों से कहा कि ऐसे ग्रामीण जिनके पास जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, उन्हें जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आगामी ग्रामसभा की बैठक में प्रस्ताव पारित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है की एटीआर के कोर एरिया में बीते दिनों सर्पदंश से पीड़ित महिला और गर्भवती महिला को समय पर एंबुलेंस और चिकित्सकीय सुविधा भी नहीं मिल पाई थी।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री की बड़ी पहल : एनआरडीए, एफएसएल और विद्युत निरीक्षक कार्यालय में भर्ती का रास्ता साफ

खाट पर मरीजों को रखकर नदी पार करने पर नाराज हुए कलेक्टर

वहीं पीड़ित परिवारों को खाट पर मरीजों को रखकर नदी पार कर अस्पताल जाने को मजबूर होना पड़ा था। इस मामले को लेकर कलेक्टर बेहद नाराज हुए थे। लोरमी में हुई इस बैठक में एटीआर के डिप्टी डायरेक्टर सत्यदेव शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत, एसडीएम लोरमी पार्वती पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   आदिवासियों की जमीन पर लगे वृक्षों की कटाई की अनुमति की प्रक्रिया होगी सरलीकृत: भूपेश बघेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पुलिस चौकी में घुसा हाथियों का दल, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: कमिश्नर ने बैठक लेकर टीकाकरण की गति बढ़ाने के दिए निर्देश
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending