Connect with us

छत्तीसगढ़

सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Published

on

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना शनिवार देर रात जशपुर के साईंटांगर टोली में हुई। सड़क पर खड़ी ट्रक को पीछे से टक्कर मारने से ये हादसा हुआ है। तेज रफ्तार बाइक में दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके चलते सिर फटने से दोनों की मौत हो गई। मामला लोदाम चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक जशपुर से अपने ग्राम पिलखी के निवासी थे। दोनों कहीं से लौट रहे थे। इस दौरान सड़क पर खड़ी खराब ट्रक से उनकी टक्कर हो गई , जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि खराब ट्रक पिछले 2 दिनों से सड़क के किनारे खड़ी हुई थी। देर रात अंधेरे में बाइक सवार दूर से इसे देख नहीं पाए और सड़क पर खड़ी ट्रक को बाइक सवार युवकों ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें   सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत विजय केसरवानी ने छात्राओं को वितरण किया साइकिल

हेलमेट नहीं पहने थे दोनों

दोनों मृतकों का नाम सुमित लकड़ा और प्रमोद मिंज बताया जा रहा है। इसमें सुमित लकड़ा पिलखी ग्राम पंचायत का सरपंच पति है। देर रात करीब 12 बजे की ये घटना है। सड़क पूरी तरह खाली थी ऐसे में बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। सड़क पर भी काफी अंधेरा था, ऐसे में बाइक सवारों को ट्रक नजर नहीं आया और उन्होंने पीछे से ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक सवारों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। इसके कारण सिर फटने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों ने किया NH-43 पर चक्काजाम

यह भी पढ़ें   Mahtari Vandan Yojana को लेकर बड़ा अपडेट, महिलाओं के खाते में सात मार्च नहीं, अब इस तारीख को आएंगे एक हजार, जानिए वजह

इसी दौरान सड़क पर एक-दो ग्रामीणों ने हादसे के शिकार दोनों युवकों को देखा और अन्य लोगों को सूचना दी। वहीं मामले की जानकारी मिलने ही मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। लगातार हो रहे हादसों से आक्रोशित गांववालों ने गुमला-कटनी नेशनल हाईवे- 43 पर 2 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। वहीं, ग्रामीण मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे और ट्रक ड्राइवर पर कड़ी-से-कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   निर्वस्त्र स्नान करने वाले हो जाएं सावधान! जानिए शास्त्रों में क्या है उल्लेख?
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत विजय केसरवानी ने छात्राओं को वितरण किया साइकिल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking : झीरम कांड की जांच के लिए बना नया आयोग, दो जस्टिस करेंगे जाँच
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending