Connect with us

छत्तीसगढ़

राज्योत्सव और राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव देखने जा रहे लोगों के लिए आई जरूरी खबर…

Published

on

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 1 से 3 नवंबर 2022 तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने हेतु विभिन्न देशों से एवं देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों का आगमन होता है। साथ ही कार्यक्रम को देखने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से दर्शकों का आगमन होता है, जिसे देखते हुए सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार निर्धारित की गई है –

 महासमुंद, बलोदा बाजार, गरियाबंद एवं धमतरी जिले से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था -जिला महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद एवं धमतरी जिले से आने वाले दर्शक रिंग रोड नंबर 1 से होकर सरोना ब्रिज के किनारे सर्विस रोड से पुराना आमानाका थाना कांगेर वैली स्कूल मार्ग से होते हुए निर्धारित एनसीसी ग्राउंड पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

यह भी पढ़ें   महासमुंद : फैंसी सामग्री की मांग को भारती बखूबी समझ चुकी, ऋण और किराए की दुकान लेकर गांव में खोला फैंसी स्टोर्स

दुर्ग भिलाई राजनांदगांव की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था – जिला दुर्ग व राजनांदगांव की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबंध चौक से जीई रोड होकर एम्स हॉस्पिटल महोबा बाजार चौक से यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित सिटी बस डिपो पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

बिलासपुर, बेमेतरा, कबीरधाम की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था – जिला बिलासपुर, बेमेतरा एवं कबीरधाम की ओर से आने वाले दर्शक भनपुरी तिराहा से रिंग रोड नंबर 2 होकर टाटीबंध चौक से जीई रोड होते हुए एम्स हॉस्पिटल, मोहबा बाजार चौक से यूनिवर्सिटी गेट के सामने निर्धारित सिटी बस डिपो पार्किंग स्थल एवं एनआईटी पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

 राजधानी रायपुर से कार्यक्रम स्थल जाने वाले दर्शकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था – रायपुर शहर एवं जिले से आने वाले दर्शक शास्त्री चौक जय स्तंभ चौक आमापारा तिराहा आश्रम तिराहा डीडीयू नया मार्ग तिराहा से निर्धारित एनआईटी पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

यह भी पढ़ें   मदर्स डे पर भावुक हुए सीएम बघेल

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था – उक्त कार्यक्रम के दौरान आने वाले प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का वाहन हॉस्टल टर्निंग से प्रवेश कर साइंस कालेज मेजर गोरे हास्टल के सामने पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों, वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवम् आपातकालीन वाहनों के लिए मार्ग व्यवस्था – रायपुरा चौक से ठाकुर बार, रोहणीपुरम गोल चौक से हॉस्टल चौक होकर मार्ग कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों, वरिष्ठ नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के लिए आरक्षित रहेगा। जनसामान्य के लिए उक्त मार्ग से आवागमन वर्जित रहेगा। अतएव कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले दर्शकगण ऊपर बताए गए मार्ग से होकर कार्यक्रम स्थल तक जा सकेंगे।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान गिरा टेंट, दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोग घायल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : महाराणा प्रताप चौक स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर का जल्द हो सकता हैं मुख्यमंत्री भूपेश द्वारा लोकार्पण
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   विदेश से लौटते ही पकड़ा गया दुष्कर्मी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending