Connect with us

छत्तीसगढ़

कृषि मंत्रालय के पंडाल को राज्योत्सव में मिला प्रथम स्थान

Published

on

रायपुर। कृषि मंत्रालय के पंडाल को राज्योत्सव में प्रथम स्थान मिला है। पंडाल में अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा उद्यानिकी का जीवंत प्रदर्शन एवम स्टाल जिसे आगंतुकों द्वारा पसंद कर सराहना की गई। जीवंत प्रदर्शनी और स्टाल को अथक प्रयास कर मनमोहक बनाने और सुगम अवलोकन से लोगों को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली। वहीं उचित व्यवस्था में लगे समस्त कर्मचारियों श्रमिकों और अधिकारियों को बधाई दी गई।

गौठान योजना..

सुराजी ग्राम योजना के तहत गौठान योजना को विभिन्न मॉडलों के माध्यम से दिखाया गया है, जिसमें गौठान समिति द्वारा डेयरी, मुर्गी पालन, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, गोबर से पेंट बनाना, गौ मूत्र और गोबर का विक्रय सहित गौठान में क्रियान्वित होने वाले अन्य क्रियाकलापों को प्रदर्शित किया गया है। इसे आमजनों द्वारा सराहा जा रहा है। स्टॉल में आए दिशा कॉलेज के बीएड की विद्यार्थी साधना प्रधान, सचिन भगत, शिल्पी, शालिनी ने कहा कि शहरों में आधुनीकीकरण के प्रभाव के हम अपने गांवों की संस्कृति भूलते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें   चार दोस्तों की एक साथ निकली अंतिम यात्रा: रायपुर के चांगोराभाटा में शोक की लहर, सड़क हादसे में चारों की जान गई

गोबर से गौठानों में पेंट बनाया जा रहा पेंट

यहां पर गौठान के मॉडल को देखने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी मिली। साथ ही हमें यह ज्ञात हुआ कि गोबर से गौठानों में पेंट बनाया जा रहा है, जिसकी गुणवत्ता भी अच्छी हैं। इसी तरह ग्राम रानीतराई गणेशराम साहू, सालीगराम ठाकुर ने बताया कि हमें गौठान योजना का मॉडल देखने का अवसर मिला। ऐसे गौठान हमारे क्षेत्रों में भी है, जहां की समितियों द्वारा बनाए गए वर्मी कम्पोस्ट हम खरीदते हैं और उन्हें खेतों में उपयोग भी कर रहे हैं, इससे हमारी भूमि उपजाऊ हो रही हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने की बस्तर पर फिल्म बनाने और बस्तर की सच्चाई को सबके सामने लाने की मांग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के 6 लोग हुए कोरोना से संक्रमित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   लुटेरों के बुलंद हौसले : बिजली बिल जमा केंद्र से सरेआम 13.33 लाख रुपए की लूट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending